आंधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 74.68 ग्राम गांजे के साथ तस्कर जगदीश गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
आंधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 74.68 ग्राम गांजे के साथ तस्कर जगदीश गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज आंधी (जयपुर ग्रामीण)। राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एक दिवसीय विशेष "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत आंधी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 74.68 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि जिले में नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शाहपुरा) लाखन सिंह एवं वृत्ताधिकारी (जमवारामगढ़) रामकिशन विश्नोई के सुपरविजन में आंधी थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। रामतलाई रोड पर दबिश देकर पकड़ा अभियान के दौरान 26 अक्टूबर को गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कस्बा आंधी में रामतलाई की ओर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 74.68 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोप...