अरे जिले की सी डी ओ पूजा यादव को किसने बनाया उपाध्याय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम तक भूल गए
अरे जिले की सी डी ओ पूजा यादव को किसने बनाया उपाध्याय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम तक भूल गए
ज्ञान प्रकाश तिवारी
देश का दर्पण
रायबरेली
रायबरेली में “स्वच्छता ही सेवा”कचरा मुक्त भारत के तहत लगाई गई कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा लगाई गई सरकारी होर्डिंग एक बार फिर चर्चा में आ गई है। यह पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी त्रुटियां सामने आई थी क्योंकि यहां पर रायबरेली की सीडीओ पूजा यादव को किसने उपाध्याय बना दिया आखिर ये उपाध्याय कौन सा पद होता है। लगी सरकारी होर्डिग में पूजा यादव मुख्य विकास अधिकारी के आगे उपाध्याय लिख दिया है। (उपाध्याय )अब यादव लिखना चाहिए या उपाध्यक्ष लिखना चाहिए या जो यह उपाध्याय लिखा है यह होर्डिंग में लिखी हुई शब्दों को विभाग के पढ़े-लिखे लोग ही बता सकते हैं और जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने होर्डिंग में खुद अपने नाम के आगे सचिव लिखा है। इस होर्डिंग में छपी हुई त्रुटियों को आप खुद देख सकते हैं, किस तरह से करोड़ों रुपए बर्बाद किए हैं । जल्दबाजी के नाम पर इस तरह से तो होर्डिंग पूरी तरह से बर्बाद होती नजर आ रही है क्योंकि यहां पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के तस्वीर के नीचे भी किसी तरह का कोई नाम नहीं लिखा गया है। ऐसा लगता है इन नाम को सही करने वा लिखने में करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। बीते दिनों बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में लगाई गई शिक्षा मंत्री की होर्डिंग में भी ऐसी त्रुटियां पाई थी, जिसमे संदीप सिंह की जगह पर सदीप लिखा हुआ था। बार-बार ऐसी गलतियां करना और करोड़ों रुपए बर्बाद करना सवाल खड़े करता है।
Comments
Post a Comment