एन.सी.सी. कैडेट्स व एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने गांधी प्रतिमा पर की अर्पित श्रद्धांजली
एन.सी.सी. कैडेट्स व एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने गांधी प्रतिमा पर की अर्पित श्रद्धांजली
लक्ष्मीनारायण वैष्णव
मेड़ता सिटी| शहर के जोधपुर रोड़ पर स्थित राजकीय महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स व एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने मेड़ता सिटी के गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजली प्रदान की| इस मौके पर स्थानीय प्रबुद्धजनों के द्वारा गांधी के बारे में विभिन्न बिन्दुओं के बारेे में बताया। इसके बाद महाविद्यालय में कैडेट्स ने सफाई रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. राजकुमार सामंत ने एन.सी.सी. व एन.एस.एस. के विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। लेफ्टिनेन्ट राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने एन.सी.सी. कैडेट्स को गांधी व शास्त्री की जीवनी के बारे में बताया और कहा कि गांधी की शिक्षा पर युवाओं को ध्यान देना होगा जिससे देश को नैतिकता की ओर अग्रसर कर सकेगें। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रामेश्वर लाल, डॉ. हरदेव राम, श्रीमती कान्ता कुमारी मीना, श्री राम किशोर माली, श्री राम कुमार शर्माशर्मा सहित महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment