डिप्टी सीएम ने जाना प्रदेश के जिला अस्पतालों का हाल* स्वास्थ्य भवन स्थित होप कमांड सेंटर से ऑनलाइन जुड़े सभी अस्पतालों से, बुखार, डेंगू को लेकर डॉक्टरों से किए सवाल

*डिप्टी सीएम ने जाना प्रदेश के जिला अस्पतालों का हाल*

स्वास्थ्य भवन स्थित होप कमांड सेंटर से ऑनलाइन जुड़े सभी अस्पतालों से, बुखार, डेंगू को लेकर डॉक्टरों से किए सवाल 

लखनऊ। 
ज्ञान प्रकाश तिवारी
देश का दर्पण 


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को प्रदेश के जिला अस्पतालों का हाल जाना। स्वास्थ्य भवन स्थित हेल्थ ऑनलाइन कमांड सेंटर (होप) से वे सभी जिला अस्पतालों के प्रबंधन से जुड़े। बुखार, डेंगू को लेकर अपडेट लिया। चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 
उप मुख्यमंत्री ने जिलेवार अस्पतालों की साफ-सफाई व बीमारियों से रोकथाम के लिए किए जा रहे चिकित्सीय प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने सभी चिकित्सकों से वार्ता की। डेंगू और मौसमी बुखार को लेकर जानकारी ली। कहा कि अस्पतालों में दवाओं की कतई कमी नहीं है। कोई भी चिकित्सक तीमारदारों पर बाहर से दवा लाने का दबाव न बनाए। उन्होंने अयोध्या, अलीगढ़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, सीतापुर, बाराबंकी सहित तमाम जिलों के अस्पतालों के प्रबंधन से बातचीत की। इस दौरान प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. दीपा त्यागी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

*अस्पतालों में रखें साफ-सफाई*
वर्चुअल बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए कि सभी चिकित्साधिकारी जिला अस्पतालों में साफ-सफाई रखें। मरीजों का ख्याल रखें। उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।