जयपुर में जिस केयरटेकर को बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखा, वही सोने की चैन तोड़कर फरार; चित्रकूट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर में जिस केयरटेकर को बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखा, वही सोने की चैन तोड़कर फरार; चित्रकूट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार जयपुर। राजधानी जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग मरीज की देखभाल के लिए रखे गए एक केयरटेकर द्वारा महिला की सोने की चैन मय पेंडल छीनकर भागने का मामला सामने आया है। चित्रकूट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (IPS) ने बताया कि 25 जुलाई 2026 को नित्यानंद नगर, गांधीपथ निवासी 68 वर्षीय मिथलेश गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादिया ने बताया कि उनके पति पार्किसन्स की बीमारी से पीड़ित होने के कारण बिस्तर पर रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए 'शर्मा हेल्थकेयर एट होम' कंपनी के जरिए 24 जुलाई को खुशीराम मीणा नाम के केयरटेकर को रखा गया था। अगले ही दिन (25 जुलाई) सुबह करीब 11 बजे केयरटेकर खुशीराम मीणा परिवादिया के गले से सोने की चैन व पेंडल छीनकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने इस तरह दबोचा अतिरिक्त पुलिस ...