ऑपरेशन AAG: जयपुर की रामनगरिया पुलिस ने अवैध कारतूस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार






ऑपरेशन AAG: जयपुर की रामनगरिया पुलिस ने अवैध कारतूस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार  
​जयपुर (विशेष संवाददाता)। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन AAG' के तहत जयपुर ईस्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना रामनगरिया ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।  
​जयपुर ईस्ट पुलिस उपायुक्त (IPS) रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशानुसार शहर में अवैध हथियारों और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।  
​गश्त के दौरान हुई गिरफ्तारी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन और सहायक पुलिस आयुक्त (सांगानेर) दीपक खंडेलवाल के सुपरविजन तथा थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने 6 सितंबर को गश्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों से आरोपियों को पकड़ा:  
​अजय चौधरी (24 वर्ष): निवासी बीलवा, जयपुर दक्षिण। इसके पास से 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।  
​बुद्धिप्रकाश वर्मा (29 वर्ष): निवासी ग्राम जामडोली, टोंक। इसके पास से भी 1 जिंदा कारतूस मिला।  
​आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रामनगरिया थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 (1AB) के तहत प्रथक-प्रथक मुकदमे (प्रकरण संख्या 458/2026 व 459/2026) दर्ज किए हैं। कारतूसों को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।  
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर, उपनिरीक्षक भारती व रमेश कुमार, एएसआई नवल किशोर, हेड कांस्टेबल झम्मन लाल व रामरतन, तथा कांस्टेबल कमलेश, सुशील कुमार, दिनकर और विशाल की मुख्य भूमिका रही।  

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।