शिवदासपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी ध्वस्त, 8,000 लीटर वाश नष्ट, आरोपी गिरफ्तार

शिवदासपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी ध्वस्त, 8,000 लीटर वाश नष्ट, आरोपी गिरफ्तार
​जयपुर (विशेष संवाददाता): नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी और निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयपुर दक्षिण की जिला स्पेशल टीम (DST) और पुलिस थाना शिवदासपुरा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढूंढ नदी के बहाव क्षेत्र (बगरिया) में दबिश देकर अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी को ध्वस्त किया है।  
​पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) भवानी सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। DST प्रभारी विशम्भर दयाल और शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में टीम ने 6 सितंबर को ढूंढ नदी क्षेत्र के जंगलों में छापेमारी की।  
​102 लीटर शराब जब्त, मौके पर भट्टियां कीं नष्ट
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आरोपी विनोद कुमार मीणा (33 वर्ष), निवासी सीतारामपुरा, थाना शिवदासपुरा को अवैध हथकढ़ शराब बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 जरीकेन में भरी कुल 102 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त की है। इसके अलावा, मौके पर गड्ढों में रखी लगभग 8,000 लीटर वाश और शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट करवा दिया गया।  
​पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क और लोगों का पता लगाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।