चाकसू में स्मैक तस्कर महिला गिरफ्तार, 7.28 ग्राम स्मैक और 34,800 रुपये कैश बरामद

चाकसू में स्मैक तस्कर महिला गिरफ्तार, 7.28 ग्राम स्मैक और 34,800 रुपये कैश बरामद  
​जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन जागृति' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजरDST जिला जयपुर दक्षिण और पुलिस थाना चाकसू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।  
​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई आरोपिया की पहचान हंगामी देवी सांसी (30 वर्ष) पत्नी हरकेश सांसी, निवासी नासिरदा (टोंक), हाल निवासी रेगर मोहल्ला, चाकसू के रूप में हुई है। आरोपिया के कब्जे से 7.28 ग्राम अवैध स्मैक और नशीले पदार्थ की बिक्री से अर्जित 34,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।  
​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा के निर्देशन और DST प्रभारी विशम्भर दयाल व थानाधिकारी चाकसू के नेतृत्व में टीम ने 6 सितंबर को दबिश देकर यह सफलता हासिल की। आरोपी महिला से नशे के कारोबार में शामिल अन्य नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।