10 लाख रुपये के हीरे का पैडेंट और सोने की चेन चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, मोती डूंगरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
10 लाख रुपये के हीरे का पैडेंट और सोने की चेन चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, मोती डूंगरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई जयपुर। मोती डूंगरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में सफाई व खाना बनाने का काम करने वाली महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन और लगभग 10 लाख रुपये की कीमत का हीरे से जड़ा पैडेंट बरामद कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, श्रीमती रंजीता शर्मा ने बताया कि परिवादी स्नेहा गुलाबराय (निवासी आदर्श नगर) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार ने 3 सितंबर 2026 को थदरी (शीतला सप्तमी) पूजा के दौरान अपनी पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की सोने की चेन व हीरे का पैडेंट इस्तेमाल किया था। वेतन लेने के बहाने आई और कर ली चोरी पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी महिला वर्षा तोलानी (36) वर्ष 2015 से उनके घर में खाना बनाने का काम करती थी और परिवार उस पर पूरा भरोसा करता था। हालांकि, उसने 29 अगस्त से काम पर आना बंद कर दिया था। 3 सितंबर की शाम वह पुराना बकाया वेतन लेने आई थी। वेतन मिलने के बाद मना करने के ब...