फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल भरवाकर भागने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूलीं
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल भरवाकर भागने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूलीं जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की वेस्ट जिले की डीएसटी और बिन्दायका थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण के अनुसार, आरोपियों ने जयपुर शहर में 20 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ऐसी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। मौज-मस्ती और घूमने के लिए करते थे वारदात पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रात के समय घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों की नंबर प्लेट चुरा लेते थे। इसके बाद वे इन नंबर प्लेटों को अलग-अलग गाड़ियों पर लगाकर मानसरोवर, सोडाला, रोड नंबर 14 सीकर रोड, निवारू, करधनी, बिन्दायका, वैशाली नगर, करणी विहार और हरमाड़ा समेत कई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर जाते थे। वहां गाड़ी की टंकी फुल करवाकर बिना पैसे दिए फरार हो जाते थे। आरोपियों ने बताया कि वे मौज-मस्ती और घूमने-फिरने के शौक को पूरा करने के लिए ये वारदातें करते थे। बिन्दायका में दर्ज हुई थी...