बिहार वैशाली के गोरौल में समाजसेवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

समाजसेवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

देश का दर्पण न्यूज।
बिहार वैशाली।
रिपोर्ट.. कौशल किशोर सिंह।

गोरौल। गोरौल प्रखंड अंतर्गत पीरापुर मथुरा ग्राम निवासी रामप्रीत सिंह का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया।वे लगभग साठ साल के थे। उनके निधन पर जन प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं,बुद्धजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना में लोगों ने कहा है कि स्वर्गीय सिंह एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे। समाज की समस्याओं को निबटाने में उनकी भूमिका अहम होती थी।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला जदयू अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख रामसागर सिंह, जिला महासचिव सत्यनारायण सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह उर्फ भगवान सिंह, जदयू नेता सुनील कुमार सुमन, संजय कुमार सुमन, मनोज कुमार सिंह, चंद्रशेखर पटेल, बलवीर सिंह, मुकेश कुमार निकेश, श्याम किशोर कुमार, दिनेश पटेल, रवि कुमार, धर्मेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*