गाय की सेवा से कुंडली के सभी दोष दूर हो जाते हैं

गाय की सेवा से कुंडली के सभी दोष दूर हो जाते हैं 

देश का दर्पण न्यूज़‌‌।। उत्तर प्रदेश से संवाददाता।। प्रमोद की रिपोर्ट 



आगरा। साईं सेवा संस्था द्वारा बुधवार को अमृत गौशाला में गायों की सेवा की गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रितु वर्मा ने बताया कि हमारी संस्था 2019 से शुरू की गई थी। 2019 से लेकर अब तक निरंतर गौ सेवा करे जा रही है और धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता जा रहा है। हर महीने गौ सेवा करती रहती है। संस्था के सह अध्यक्ष हर्ष दत्त शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है और गौ माता के मुत्र में गंगाजी का वास होता है। - गौ माता के दुध मे सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो रोगों की क्षमता को कम करता है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय स्थान प्राप्त है। ऐसी मान्यता है कि बड़े से बड़ा कष्ट भी सिर्फ गौ माता की सेवा करने से दूर हो जाता है। गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि गाय की सेवा करने से जहां सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। वहीं घर में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। इतना ही नहीं, गाय की सेवा से कुंडली के सभी दोष दूर हो जाते हैं। अगर आपके जीवन में भी कई परेशानियां हैं। जो गाय संबंधी इन उपायों को करने से आपके कष्ट जल्द दूर हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता