जालंधर , भाजपा नेता विकास बजाज का निधन

भाजपा नेता विकास बजाज का निधन
प्रभारी,सुरेश रहेजा


जालंधर 15 फ़रवरी : महानगर में एक दुखद खबर सामने आई है। 45 वर्षीय भाजपा नेता विकास बजाज का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विकास बजाज को 10 दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उपचार दौरान उनकी सेहत में सुधार होना शुरू हो गया था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन बीते दिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिससे उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल में उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19