फुलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद * आरोपी ने कबूली चोरी की 3 अन्य वारदातें; रेलवे जंक्शन व हाईवे से चुराई थीं गाड़ियां * मामले में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया जा चुका है चोरी का माल


फुलेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजनी का शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
 * आरोपी ने कबूली चोरी की 3 अन्य वारदातें; रेलवे जंक्शन व हाईवे से चुराई थीं गाड़ियां
 * मामले में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया जा चुका है चोरी का माल
फुलेरा (देश का दर्पण)।
जिला जयपुर ग्रामीण के फुलेरा थाना पुलिस ने नकबजनी और वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे शातिर आरोपी विशाल गवारिया (21) निवासी भैरू की ढाणी, इटावा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की एक मोटरसाइकिल (RJ 14 JR 6036) भी जब्त की है।
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को बुद्ध नगर, फुलेरा निवासी रामकिशन सैन ने सूने मकान का ताला तोड़कर कंप्यूटर मॉनिटर, माउस और की-बोर्ड चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने धारा 331(3), 305(A) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तकनीकी सहायता से मिली सफलता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा एवं वृत्ताधिकारी सांभरलेक मुकेश जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी हीरालाल सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 अक्टूबर को ग्राम इटावा से आरोपी विशाल गवारिया को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल उसने जयपुर रेलवे जंक्शन के पास से चुराई थी। इसके अलावा उसने करीब तीन माह पहले भांकरोटा हाईवे किनारे से एक HF डीलक्स, खाटूश्यामजी (पचार रोड) से एक HF डीलक्स और फुलेरा में सांभर रोड स्थित बंद स्कूल में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और अपने शौक पूरे करने के लिए सूने मकानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों से वाहन चोरी करता था।
गौरतलब है कि पुलिस इस मामले में पूर्व में ही एक अन्य आरोपी रोहित रॉय को गिरफ्तार कर चोरी हुआ कंप्यूटर का सामान बरामद कर चुकी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
कार्रवाई में थानाधिकारी हीरालाल सैनी (पुलिस निरीक्षक), सहायक उपनिरीक्षक रणजीत, कांस्टेबल सरदार (2129) और कांस्टेबल दुष्यन्त (2457) की मुख्य भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*