Posts

चाकसू में स्मैक तस्कर महिला गिरफ्तार, 7.28 ग्राम स्मैक और 34,800 रुपये कैश बरामद

Image
चाकसू में स्मैक तस्कर महिला गिरफ्तार, 7.28 ग्राम स्मैक और 34,800 रुपये कैश बरामद   ​जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन जागृति' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजरDST जिला जयपुर दक्षिण और पुलिस थाना चाकसू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।   ​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई आरोपिया की पहचान हंगामी देवी सांसी (30 वर्ष) पत्नी हरकेश सांसी, निवासी नासिरदा (टोंक), हाल निवासी रेगर मोहल्ला, चाकसू के रूप में हुई है। आरोपिया के कब्जे से 7.28 ग्राम अवैध स्मैक और नशीले पदार्थ की बिक्री से अर्जित 34,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।   ​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा के निर्देशन और DST प्रभारी विशम्भर दयाल व थानाधिकारी चाकसू के नेतृत्व में टीम ने 6 सितंबर को दबिश देकर यह सफलता हासिल की। आरोपी महिला से नशे के कारोबार में शामिल अन्य नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।

शिवदासपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी ध्वस्त, 8,000 लीटर वाश नष्ट, आरोपी गिरफ्तार

Image
शिवदासपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी ध्वस्त, 8,000 लीटर वाश नष्ट, आरोपी गिरफ्तार ​जयपुर (विशेष संवाददाता): नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी और निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयपुर दक्षिण की जिला स्पेशल टीम (DST) और पुलिस थाना शिवदासपुरा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढूंढ नदी के बहाव क्षेत्र (बगरिया) में दबिश देकर अवैध हथकढ़ शराब की भट्टी को ध्वस्त किया है।   ​पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त (चाकसू) भवानी सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। DST प्रभारी विशम्भर दयाल और शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में टीम ने 6 सितंबर को ढूंढ नदी क्षेत्र के जंगलों में छापेमारी की।   ​102 लीटर शराब जब्त, मौके पर भट्टियां कीं नष्ट कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आरोपी विनोद कुमार मीणा (33 वर्ष), निवासी सीतारामपुरा, थाना शिवदासपुरा को अवैध ह...

चाकसू में स्मैक तस्कर महिला गिरफ्तार, 7.28 ग्राम स्मैक और 34,800 रुपये कैश बरामद

चाकसू में स्मैक तस्कर महिला गिरफ्तार, 7.28 ग्राम स्मैक और 34,800 रुपये कैश बरामद   ​जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन जागृति' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजरDST जिला जयपुर दक्षिण और पुलिस थाना चाकसू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।   ​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई आरोपिया की पहचान हंगामी देवी सांसी (30 वर्ष) पत्नी हरकेश सांसी, निवासी नासिरदा (टोंक), हाल निवासी रेगर मोहल्ला, चाकसू के रूप में हुई है। आरोपिया के कब्जे से 7.28 ग्राम अवैध स्मैक और नशीले पदार्थ की बिक्री से अर्जित 34,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।   ​अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा के निर्देशन और DST प्रभारी विशम्भर दयाल व थानाधिकारी चाकसू के नेतृत्व में टीम ने 6 सितंबर को दबिश देकर यह सफलता हासिल की। आरोपी महिला से नशे के कारोबार में शामिल अन्य नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।

10 लाख रुपये के हीरे का पैडेंट और सोने की चेन चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, मोती डूंगरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Image
10 लाख रुपये के हीरे का पैडेंट और सोने की चेन चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, मोती डूंगरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ​जयपुर। मोती डूंगरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में सफाई व खाना बनाने का काम करने वाली महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन और लगभग 10 लाख रुपये की कीमत का हीरे से जड़ा पैडेंट बरामद कर लिया गया है। ​पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, श्रीमती रंजीता शर्मा ने बताया कि परिवादी स्नेहा गुलाबराय (निवासी आदर्श नगर) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार ने 3 सितंबर 2026 को थदरी (शीतला सप्तमी) पूजा के दौरान अपनी पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की सोने की चेन व हीरे का पैडेंट इस्तेमाल किया था। ​वेतन लेने के बहाने आई और कर ली चोरी पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी महिला वर्षा तोलानी (36) वर्ष 2015 से उनके घर में खाना बनाने का काम करती थी और परिवार उस पर पूरा भरोसा करता था। हालांकि, उसने 29 अगस्त से काम पर आना बंद कर दिया था। 3 सितंबर की शाम वह पुराना बकाया वेतन लेने आई थी। वेतन मिलने के बाद मना करने के ब...

जयपुर में जिस केयरटेकर को बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखा, वही सोने की चैन तोड़कर फरार; चित्रकूट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर में जिस केयरटेकर को बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखा, वही सोने की चैन तोड़कर फरार; चित्रकूट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार ​जयपुर। राजधानी जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग मरीज की देखभाल के लिए रखे गए एक केयरटेकर द्वारा महिला की सोने की चैन मय पेंडल छीनकर भागने का मामला सामने आया है। चित्रकूट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है।   ​क्या है पूरा मामला? पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण (IPS) ने बताया कि 25 जुलाई 2026 को नित्यानंद नगर, गांधीपथ निवासी 68 वर्षीय मिथलेश गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादिया ने बताया कि उनके पति पार्किसन्स की बीमारी से पीड़ित होने के कारण बिस्तर पर रहते हैं। उनकी देखभाल के लिए 'शर्मा हेल्थकेयर एट होम' कंपनी के जरिए 24 जुलाई को खुशीराम मीणा नाम के केयरटेकर को रखा गया था।   ​अगले ही दिन (25 जुलाई) सुबह करीब 11 बजे केयरटेकर खुशीराम मीणा परिवादिया के गले से सोने की चैन व पेंडल छीनकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।   ​पुलिस टीम ने इस तरह दबोचा अतिरिक्त पुलिस ...

हाइवे पर बंदूक-चाकू की नोक पर लूट करने वाला शातिर बदमाश रामकेश मीणा गिरफ्तार, मुहाना पुलिस की बड़ी सफलता

Image
हाइवे पर बंदूक-चाकू की नोक पर लूट करने वाला शातिर बदमाश रामकेश मीणा गिरफ्तार, मुहाना पुलिस की बड़ी सफलता ​ रिंग रोड पर बैंक कर्मचारी का अपहरण कर UPI से ऐंठे थे पैसे; दो साल से चल रहा था फरार, निकाय चुनाव के तहत पुलिस ने कसा शिकंजा ​जयपुर (विशेष संवाददाता): जयपुर पुलिस आयुक्तालय की मुहाना थाना पुलिस ने राज्य राजमार्गों (State Highways) पर राहगीरों और वाहन चालकों को हथियारों के बल पर रोककर लूटपाट करने वाले एक बेहद खतरनाक गिरोह के सक्रिय और फरार अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रामकेश मीणा (25) पुत्र मूलचंद मीणा, निवासी संपत्तपुरा (कोटखावदा, जयपुर) के रूप में हुई है। आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। ​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) श्री राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फरार व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री ललित कुमार शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त (मानसरोवर) श्री हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में था...