राजू की हत्या करने वाले 4 शूटर सहित 5 गिरफ्तार:DGP बोले- हरियाणा बॉर्डर से पकड़ा, दो बदमाश सीकर के रहने वाले


राजू की हत्या करने वाले 4 शूटर सहित 5 गिरफ्तार:DGP बोले- हरियाणा बॉर्डर से पकड़ा, दो बदमाश सीकर के रहने वाले

कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में शामिल 4 शूटर्स सहित पांच आरोपियों को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि दो बदमाशों को हरियाणा के बॉर्डर के नजदीक डाबला से पकड़ा गया है, जबकि तीन की गिरफ्तारी झुंझुनूं के पौंख गांव से हुई है।

मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए शूटर्स में से दो मनीष जाट व विक्रम गुर्जर सीकर के ही रहने वाले हैं। वहीं, सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल व नवीन मेघवाल हरियाणा के भिवानी के हैं। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व चोरी की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है।

दो बड़े पुलिस अधिकारी सीकर रवाना
हत्याकांड के आरोपियों के पकड़ने व पूरे ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए ADG क्राइम रवि प्रकाश मेहरड़ा और DIG अजयपाल लाम्बा को सीकर भेजा गया है। करीब 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी ने सीकर पुलिस अधीक्षक व पूरी टीम को बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19