जयपुर: शिव मंदिर में चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद


जयपुर: शिव मंदिर में चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद
जयपुर, 4 अगस्त। जयपुर पूर्व के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने शिव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया शिव कलश और नाग प्रतिमा भी बरामद कर ली है। साथ ही अभियान के तहत 7 स्थायी वारंटों का भी निस्तारण किया गया। �

पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को सैनी कॉलोनी निवासी रविन्द्र सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पटासा फैक्ट्री के पास स्थित शिव मंदिर से अज्ञात बदमाश शिव कलश, त्रिशूल और नाग प्रतिमा चोरी कर ले गए। इस पर खोह नागोरियान थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। �

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर सौरभ उर्फ शेरू जाटव (24) निवासी मीणा पालड़ी, जयपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का शिव कलश और नाग प्रतिमा बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। �

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी का सामान बेचकर मिलने वाले पैसों से वह नशा करता था। �

इसके अलावा खोह नागोरियान थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत फरार और वांछित आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 7 स्थायी वारंटों का निस्तारण भी किया। �

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19