जयपुर उत्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी मीणा उर्फ के शव (21 वर्ष) निवासी बधाल, थाना रेनवाल (जयपुर ग्रामीण), हाल निवासी पुरुषार्थ नगर, जगतपुरागिरफ्तार




जयपुर उत्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में छह माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश पर फरार, स्थायी वारंटी और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह राणावत के सुपरविजन में थाना प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार निगरानी और सूचना संकलन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशन मीणा उर्फ के शव (21 वर्ष) निवासी बधाल, थाना रेनवाल (जयपुर ग्रामीण), हाल निवासी पुरुषार्थ नगर, जगतपुरा, जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी मार्च 2026 में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19