जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: JDA भूखंड फर्जीवाड़े में दलाल और संविदाकर्मी गिरफ्तार


जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: JDA भूखंड फर्जीवाड़े में दलाल और संविदाकर्मी गिरफ्तार
जयपुर, 5 अगस्त। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने जेडीए की रेनवाल मांजी आवासीय योजना के एक भूखंड का मूल पट्टा चोरी कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेडीए के दलाल संजय धानका और संविदाकर्मी रतन सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जेडीए रिकॉर्ड से मूल पट्टा चोरी कराया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंड की रजिस्ट्री करवा दी। बाद में उसी फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर भूखंड का हस्तांतरण कर उसे बेच दिया गया।
पुलिस के अनुसार इस मामले में रामसहाय बैरवा, प्रेम देवी बैरवा, ऋषिराज कुमावत, विजय सोनी और अविनाश बैरवा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी संजय धानका, जो पहले वर्ष 2012 से 2015 तक जेडीए में संविदाकर्मी रह चुका है, बाद में जेडीए में दलाली करने लगा। उसने वर्तमान संविदाकर्मी रतन सिंह गुर्जर की मदद से रिकॉर्ड से मूल पट्टा चोरी करवाया और फर्जी रजिस्ट्री की पूरी साजिश को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी फागी अनिल कुमार डोरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19