जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर का 1 करोड़ का अवैध मकान ध्वस्त











जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर का 1 करोड़ का अवैध मकान ध्वस्त
जयपुर, 5 अगस्त। जयपुर दक्षिण पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसरोवर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी और उसकी पत्नी तीजा देवी द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकान पर बुलडोजर चलाया। पुलिस और जेडीए की संयुक्त टीम ने करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश सांसी और उसकी पत्नी तीजा देवी के खिलाफ अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों द्वारा शिव शंकर विहार, गुर्जर की थड़ी स्थित मकान संख्या 36ए पर अवैध निर्माण कर रखा गया था, जिसे कार्रवाई के दौरान ध्वस्त किया गया। वहीं पास स्थित मकान संख्या 37 के संबंध में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने भी नोटिस जारी किया है। 


डीसीपी दक्षिण के निर्देश पर एसीपी मानसरोवर, थाना पुलिस और जेडीए अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुकेश सांसी के खिलाफ 12 तथा तीजा देवी के खिलाफ 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें अधिकांश मामले अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19