जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद





जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
जयपुर। जयपुर पश्चिम के कालवाड़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई। 

पुलिस के अनुसार 1 अगस्त 2026 को परिवादी गोपाल गुर्जर ने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (RJ14 DS 4137) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में कालवाड़ थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। 

जांच के दौरान नाकाबंदी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पारस मीणा (26) निवासी बूंदी, हाल निवासी नारायण सिटी, कालवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी चोरी और नकबजनी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, वाहनों व घरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर दें।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19