जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार
जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार
जयपुर। जयपुर दक्षिण के मानसरोवर थाना पुलिस ने महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी रामवीर जाटव (30) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2021 में दर्ज हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद पेश नहीं हुआ था। इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया और जयपुर दक्षिण पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पहले गुजरात के सूरत और फिर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में दबिश दी, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अंततः 5 अगस्त की रात प्रतापनगर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी में कांस्टेबल लालसिंह की विशेष भूमिका रही।



Comments
Post a Comment