गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध वसूली और मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त








गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध वसूली और मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त
जयपुर ग्रामीण। गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने अवैध वसूली की मांग, मारपीट और लूट की वारदात के मुख्य आरोपी उज्ज्वल बावरिया को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर मंडा-भींडा रीको क्षेत्र में पिकअप चालक से अवैध वसूली की मांग करने, मारपीट करने और कंपनी की पिकअप में तोड़फोड़ कर नकदी लूटने का आरोप है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ब्रेज़ा कार (RJ 23 CG 2670) भी जब्त की गई 
पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को रीको क्षेत्र में एक कंपनी के सुपरवाइजर से आरोपियों ने फैक्ट्री चलाने के एवज में 10 हजार रुपये महीना रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-सरियों से मारपीट की, पिकअप वाहन में तोड़फोड़ की और उसमें रखे 10,800 रुपये लूटकर फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने दोबारा पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में गोविंदगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार और बलराम को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी उज्ज्वल बावरिया फरार चल रहा था, जिसे विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। 
 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी लूट, मारपीट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों के कई प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19