विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कार्य, थाना भ्रमण से मिली अनुशासन और कानून व्यवस्था की जानकारी*





*विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कार्य, थाना भ्रमण से मिली अनुशासन और कानून व्यवस्था की जानकारी*

*सभी जिलों के एक-एक थाने में विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित*

जयपुर, 05 अगस्त। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 59वें महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2024 की सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना में विशेष पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशन में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विद्यार्थीयों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन से परिचित कराने के लिए थाना विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जयपुर के पश्चिम जिले के थाना बनीपार्क में राजकीय विद्यालय लेबर कॉलोनी के 95 विद्यार्थियों के लिए विशेष थाना विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 वहीं उत्तर के पुलिस थाना विद्याधर नगर में भी विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विशेष थाना विजिट आयोजित की गई। साथ ही, दक्षिण जिले के चाकसू थाने और पूर्व जिले के सांगानेर थाने में भी विद्यार्थियों के लिए विशेष थाना विजिट आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को थाना परिसर का भ्रमण करवाकर पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, जनसुनवाई, प्राथमिकी दर्ज करने की व्यवस्था, आपातकालीन पुलिस सहायता तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस की कार्यसंस्कृति, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति उसकी भूमिका से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें कानून का पालन करने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और पुलिस के साथ सकारात्मक सहभागिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19