जयपुर: छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण




जयपुर: छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण
जयपुर। महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस ने मंगलवार (4 अगस्त) को श्री खंडेलवाल वैश्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, संसार चंद्र रोड, चांदपोल में विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर चलाए जा रहे "Public Awareness Drives & Use Posters, Social Media and Audio Visual Media to Educate Citizens" अभियान के तहत आयोजित किया गया। �

कार्यक्रम में करीब 100 से 125 छात्राओं ने भाग लिया। सहायक पुलिस आयुक्त सरोज धायल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। �

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19