जयपुर पूर्व पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर, अपराध की सूचना देने की अपील

जयपुर पूर्व पुलिस ने जारी किया व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर, अपराध की सूचना देने की अपील
जयपुर, 5 अगस्त। जयपुर पूर्व पुलिस ने आमजन की सुविधा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक विशेष *व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530425862 जारी किया है* । इस नंबर पर नागरिक अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी आपराधिक गतिविधि, अवैध शराब, मादक पदार्थों के कारोबार, जुआ-सट्टा, गुंडागर्दी, अवैध हथियारों या अन्य असामाजिक गतिविधियों की सूचना फोटो, वीडियो और लोकेशन के साथ भेज सकते हैं। 

📢 हाइलाइट – जयपुर पूर्व पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन
📱 9530425862
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर केवल अपराध संबंधी सूचनाएं प्राप्त करने के लिए जारी किया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा प्रत्येक सूचना का सत्यापन कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
जयपुर पूर्व पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना इस व्हाट्सएप नंबर पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19