माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा माह अक्टूबर-2026 का सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से किया गया हस्तांतरण





माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के द्वारा माह अक्टूबर-2026 का सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से किया गया हस्तांतरण
सीवान संवाददाता मसरूर अहमद
सिवान, जिले मे 10 नवंबर, 2026 मंगलवार बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अक्टूबर 2026 की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा दिनांक 10 नवंबर , 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालय में किया गया। सिवान जिला मुख्यालय में समाहरणालय सभागार में आयोजित लाइव कार्यक्रम में श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्र.से. जिला पदाधिकारी सिवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य पदाधिकारीगण तथा सैकड़ो की संख्या में विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहें।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

सिवान जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 3,34,874 लाभार्थियों के खातों में 36.83 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

 *सिवान जिले में योजना-वार लाभार्थियों का विवरणः* 

     विदित हो की सिवान जिला अंतर्गत इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 65,906 लाभार्थियों को 7.24 करोड़, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 1,86,955 लाभार्थियों को 20.56 करोड़, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 10,719 लाभार्थियों को 1.17 करोड़, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 40,763 लाभुकों को 4.48 करोड़, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना अंतर्गत 3193 लाभार्थियों को 35.12 लाख तथा बिहार निःशक्तजन पेंशन योजना अंतर्गत 27,338 लाभुकों को 3.00 करोड़ लाभुकों, अर्थात जिला अंतर्गत कुल 3,34,874 लाभुकों को माह अक्टूबर 2026 का लगभग 36.83 करोड़ रुपए पेंशन की राशि के रूप में डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक माह की 10 तारीख को राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनी है।

जिला पदाधिकारी ने सभी लाभार्थियों से अपने बैंक खातों एवं आधार संबंधी विवरण अद्यतन रखने की अपील की है, ताकि पेंशन राशि के हस्तांतरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19