विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कार्य, थाना भ्रमण से मिली अनुशासन और कानून व्यवस्था की जानकारी*
*विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कार्य, थाना भ्रमण से मिली अनुशासन और कानून व्यवस्था की जानकारी* *सभी जिलों के एक-एक थाने में विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित* जयपुर, 05 अगस्त। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 59वें महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2024 की सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना में विशेष पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशन में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विद्यार्थीयों को पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन से परिचित कराने के लिए थाना विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जयपुर के पश्चिम जिले के थाना बनीपार्क में राजकीय विद्यालय लेबर कॉलोनी के 95 विद्यार्थियों के लिए विशेष थाना विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं उत्तर के पुलिस थाना विद्याधर नगर में भी विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विशेष थाना विजिट आयोजित की गई। साथ ही, दक्षिण जिले के चाकसू थाने और पूर्व जिले के सांगानेर थाने में भी विद्यार्थियों के लिए विशेष थाना ...