बालोतरा।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने रामदेवरा से शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ जैसलमेर पहुचकर आम सभा मे भाग लिया।
बांठिया जैसलमेर में कांग्रेस सरकार पर गरजे
होगा
लक्ष्मीनारायण वैष्णव
बालोतरा।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने रामदेवरा से शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ जैसलमेर पहुचकर आम सभा मे भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य की कांग्रेस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, विद्यार्थियों व किसानों के साथ धोखा सहित समाज का हर वर्ग इस कांग्रेस की सरकार से दुखी है।इस परिवर्तन यात्रा में जनता में जबरदस्त उत्साह नजर आने के साथ समर्थन भी मिल रहा है।जगह जगह पर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।उन्होंने ने बताया कि परिवर्तन सकल्प यात्रा के रथ पर भारत सरकार में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,केंद्रीय किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,यात्रा क्रमांक तीन के सयोंजक राजेन्द्र गहलोत सहित प्रदेश सगठन के पदाधिकारी साथ रहे।उसके बाद बांठिया ने विधानसभा क्षेत्र पचपदरा क्षेत्र पहुँच कर ग्रामीणों को बालोतरा में आयोजित होने वाली आमसभा में आने का न्योता दिया।बांठिया ने बताया कि यह यात्रा 18 दिन में 2,574 किलोमीटर सफर तय करते हुए जोधपुर संभाग, अजमेर संभाग और नागौर जिले की 51 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा का समापन जोधपुर जिले में होगा।
Comments
Post a Comment