श्री देवनानी को संस्‍कृत काव्‍य परम्‍परा एवं निहित मूल्‍य पुस्‍तक भेंट, स्‍पीकर ने लेखिका को दी बधाई,


श्री देवनानी को संस्‍कृत काव्‍य परम्‍परा एवं निहित मूल्‍य पुस्‍तक भेंट,
स्‍पीकर ने लेखिका को दी बधाई,
भारतीय संस्‍कृति और सनातन ज्ञान का आधार है संस्‍कृत – श्री देवनानी

जयपुर, 13 नवम्‍बर। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को शुक्रवार को विधान सभा में डॉ. श्‍वेता गौड ने नव प्रकाशित संस्‍कृत काव्‍य परम्‍परा एवं निहित मूल्‍य पुस्‍तक की प्रथम प्रति भेंट की। श्री देवनानी ने डॉ. गौड को पुस्‍तक के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परम्‍परा, संस्‍कृत साहित्‍य और सांस्‍कृतिक चेतना को समर्पित यह प्रकाशन महत्‍वपूर्ण शोधपरक है।

श्री देवनानी ने कहा कि संस्‍कृत केवल एक भाषा ही नहीं है अपितु यह भारतीय संस्‍कृति और सनातन ज्ञान का आधार है। उन्‍होंने कहा कि वेद, उपनिषेद, रामायण, महाभारत और पुराणों से लेकर आधुनिक संस्‍कृत साहित्‍य में भारतीय सभ्‍यता के जीवन मूल्‍य, दर्शन, राष्‍ट्र भक्ति और मानव कल्‍याण की चेतना प्रवाहित होती है। कृति में प्रकृति चित्रण को श्री देवनानी ने सार्थक प्रयास बताया। इस मौके पर श्री आकाश गौड सहित लेखिका के परिजन मौजूद थे।

———————

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।