Posts

केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में कृषि के विकास पर दिया गया जोर

केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में कृषि के विकास पर दिया गया जोर लखनऊ, 21 अक्टूबर (पीएमए)  केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार, श्री रामनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री, कृषि राज्य मंत्री और प्रमुख सचिव (कृषि) की उपस्थिति में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के विभिन्न कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने राज्य में चल रही कृषि योजनाओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य एक सप्ताह में शुरू किया जाएगा, जिससे किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। प्रमुख सचिव (कृषि) ने बताया कि उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में देश में अग्रणी है, लेकिन उत्पादकता में वृद्धि के लिए कृषि में निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने दलहनी और तिलहनी फसलों के क्षेत्र को बढ़ाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। बैठक में यह भी निर्णय लिया गय...

भाजपा छोड़ बिहार में नयी पार्टी बनायेंगे आरसीपी सिंह, पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने से थे नाराज

भाजपा छोड़ बिहार में नयी पार्टी बनायेंगे आरसीपी सिंह, पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने से थे नाराज पटना 21 अक्टूबर (पीएमए) बिहार में अगले वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा का आम चुनाव होना है। इसको लेकर सियासी गलियारों में उथल-पुथल मचा हुआ है। इस बीच बिहार के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह यानी आरसीपी सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वे भाजपा छोड़ बिहार में नयी पार्टी बनायेंगे। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि, उन्होंने 5 अगस्त 2022 में जद(यू.) से इस्तीफा दिया था। जद(यू.) छोड़ने के ठीक 9 महीने बाद 11 मई 2023 को दिल्ली में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। लेकिन, भाजपा में उचित स्थान नहीं मिलने से वे काफी समय से नाराज चल रहे थे। बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बिहार में कयी दिनों से सक्रिय नजर आ रहे थे। जिससे यह चर्चा हो रही थी कि वे जल्द ही नयी पार्टी की घोषणा करेंगे। इसको लेकर उन्होंने पहले से तैयारी कर ली थी। यही वह वजह है कि समर्थकों की ओर से आरसीपी...

उप्र विधानसभा उपचुनाव : करहल सीट से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने किया नामांकन

  उप्र विधानसभा उपचुनाव : करहल सीट से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने किया नामांकन मैनपुरी 21 अक्टूबर (पीएमए) समाजवादी पार्टी (सपा) के मैनपुरी करहल विधानसभा सीट से उपचुनाव में उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी को पर्चा देते हुए सपा उम्मीदवार ने नामांकन कराया। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, सांसद डिम्पल यादव मौजूद रहीं। करहल विधानसभा सीट से नामांकन कराने के साथ आज सपा ने प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपना पहला नामांकन कराने की शुरूआत की। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने मनमर्जी के अधिकारी रखे हैं। बीजेपी किसी को न्याय नहीं दे सकती। बहराइच में बीजेपी ने जानबूझ कर दंगा कराया। चुनावी फायदे के लिए दंगा करवाया गया। अखिलेश ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि करहल की जनता सपा को ही चुनेगी। यहां के लोगों ने हमेशा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि करहल सीट पर तेज प्रत...

जिलाधिकारी ने की तयौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों संग बैठक, दिए दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने की तयौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों संग बैठक, दिए दिशा-निर्देश  आजमगढ़ 21 अक्टूबर(पीएमए) जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीना की अध्यक्षता में आगामी दीपावली पर्व, छठ पूजा आदि त्यौहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम/सीओ को निर्देश दिये कि चिन्हित किये गये जिन स्थानों पर पटाखों की दुकान लगायी जानी है, उनका स्थलीय निरीक्षण पहले ही कर लें। उन्होने एसडीएम/सीओ को निर्देश दिये कि जहां पर पटाखों की दुकान लगेगी, उन स्थानो पर दो/चार पाहिया वाहनों की पार्किंग स्थल की व्यवस्था किसी भी दशा में न हो। उन्होने कहा कि खुले स्थानों पर ही पटाखे की दुकान लगायी जाये। वहां पर यह सुनिश्चित कर लें कि आम जन के लिए आने व जाने का रास्ता अवश्य हो। यह भी सुनिश्चित करायेंगे कि निर्धारित स्थानों पर जो विक्रेता पटाखों की दुकान लगायेंगे, उनके पास फायर एक्स्टींग्यूसर अवश्य हो। उन्होने अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिये क...

निर्वाचन कार्यक्रम स्थगित

निर्वाचन कार्यक्रम स्थगित  आजमगढ़ 21 अक्टूबर(पीएमए) निर्वाचन अधिकारी/वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत, आजमगढ़ श्री गिरीश चन्द ने बताया है कि समिति, प्रबन्धकारिणी समिति रामरक्षा दास उद्योग विद्यालय, कोयलसा आजमगढ़ के प्रबन्ध समिति के निर्वाचन के सम्बन्ध में जारी निर्वाचन कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेशभर में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आप करेगी आंदोलन

सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेशभर में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आप करेगी आंदोलन  लखनऊ 21 अक्टूबर (पीएमए) उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने बयान जारी करते हुए कहा कि आगामी 4 नवंबर से उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं के अंदर शुरू होगा 'आप' का सदस्यता अभियान। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान की शुरूआत पार्टी के सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह आगामी 4 नवंबर को लखनऊ से करेंगे। मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि बीते 16 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं का सम्मलेन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण लक्ष्य दिया। जिसमें प्रमुखता से पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर 4 नवम्बर से शुरू हो रही सदस्यता अभियान से बनाए जाएंगे 50 लाख नए सदस्य। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की साप्ताहिक समीक्षा प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा किया जाएगा।सदस्यत...

सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए उठाये विभिन्न कदम : केशव प्रसाद मौर्य

सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए उठाये विभिन्न कदम : केशव प्रसाद मौर्य  हरदोई 21 अक्टूबर (पीएमए) पूर्व विधायक स्व0 श्री उपेन्द्र तिवारी जी की पुण्यस्मृति के अवसर पर अपने शाहाबाद आगमन के दौरान आज माननीय उप मुख्य्मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या ने बड़ा मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके द्वारा दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल वितरित की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों की सराहना की। जिला कार्यक्रम विभाग के स्टॉल पर उन्होंने अन्नप्राशन व गोद भराई संस्कार कराया। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक आवासहीन पात्र व्यक्ति को आवास उपलब्ध करा रही है। बड़ी संख्या में शौचालय बन रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कदम उठाये गए हैं। माननीय राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने पूर्व विधायक स्व0 श्री उपेन्द्र तिवारी के योगदान को याद किया तथा कहा कि सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट व प्रमाणपत्र प्रदान किये। उनके द्वारा बटन दबाकर विभिन्न योजनाओ...