जयपुर पुलिस आयुक्त ने मालवीय नगर थाने में की जनसुनवाई, परिवादियों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
https://youtu.be/UKNEguZc2uc?si=jDnZ1rl0xwsK_5S5 जयपुर पुलिस आयुक्त ने मालवीय नगर थाने में की जनसुनवाई, परिवादियों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान जयपुर, 13 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शनिवार को मालवीय नगर थाने में जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्रवासियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि आमजन को राहत प्रदान करने के लिए थाना स्तर पर प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवादियों की शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए निश्चित समयावधि में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान आपसी मुकदमे, पारिवारिक विवाद, भूमि एवं मकान कब्जे से जुड़े मामले, अवैध अतिक्रमण, चोरी, मारपीट सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस आयुक्त ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण करने क...