क्रूरता की हदें पार महाराज को कुल्हाडी मार कर किया जख्मी। राजगढ़ (अलवर)।
महाराज को कुल्हाडी मार कर किया जख्मी।
राजगढ़ (अलवर)।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान में गुरुवार को पशु क्रूरता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने एक बेज़ुबान नन्दी के कमर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और हैवानियत यहीं नहीं रुकी, कुल्हाड़ी को उसी के शरीर में फंसा हुआ छोड़ दिया गया। नन्दी दर्द से तड़पता रहा। सूचना मिलते ही भौरँगी धाम गौशाला व पशु चिकित्सको की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गौशाला टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल नन्दी को रेस्क्यू किया। पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची, जिन्होंने नन्दी के शरीर में धंसी कुल्हाड़ी को बाहर निकाला और मौके पर ही उपचार शुरू किया। नन्दी की हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन समय पर मिले उपचार से उसकी जान बच पाई। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी गहरा आघात है। गौसेवक अजय महाराज ने बताया की सूचना मिली की पिनान में एक नन्दी है, जिसके कुल्हाड़ी लगी हुई है। सूचना पर मौके पर भौरँगी धाम गौशाला की टीम के साथ पहुंचे। पशु चिकित्सालय से चिकित्सको की टीम भी मौके पर आई। जहां सावधानी पूर्वक कुल्हाड़ी निकालकर ईलाज किया गया एवं कुल्हाड़ी को पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश की जा रही है।
बाइट-अजय महाराज, गौसेवक



Comments
Post a Comment