राजस्थान के डीडवाना में फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार







*डीडवाना जिला से खबर*

फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

मकराना। फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने के एक मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं, जिसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस ने बताया कि मकराना के कायता मोहल्ला निवासी रईसा पत्नी अब्दुल गफूर रांदड़ द्वारा दर्ज कराए गए एक पुराने धोखाधड़ी के मामले में उक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 227/2011 में फय्याज (63) पुत्र अब्दुल जब्बार चौधरी के खिलाफ धारा 420, 467 एवं 468 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रहे वृत्ताधिकारी (सीओ) विक्की नागपाल ने जांच के दौरान आरोपों को प्रमाणित पाया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित रूप से फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति पर अवैध कब्जा एवं हक प्राप्त करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने परिवादी की संपत्ति हड़पने की नीयत से जाली दस्तावेज तैयार किए थे। जुर्म प्रमाणित होने पर पुलिस ने आरोपी फय्याज को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी पर पूर्व में भी 6 अलग अलग मामले धारा 341, 323, 427, 420, 406, 120 के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जिनमें कई मामलों में आरोपी जेल भी जा चुका हैं।





Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।