राजसमंद, RLP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ADM को सौंपा ज्ञापन, 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, राजसमंद की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग
राजसमंद,
RLP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,
राज्यपाल के नाम ADM को सौंपा ज्ञापन,
22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा,
राजसमंद की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने राजसमंद जिले सहित प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, सिंचाई, रोजगार, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही राजसमंद जिले की कुंवारिया एवं सरदारगढ़ तहसील में नए सेटलमेंट के दौरान कथित रूप से हुई अनियमितताओं की जांच कर प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।
ज्ञापन में राजसमंद झील की मुख्य नहर से पंचायत क्षेत्र के खेतों तक जाने वाली सिंचाई नहर को पक्का कराने की मांग भी रखी गई, ताकि किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके।
दरीबा माइंस क्षेत्र का मुद्दा उठाते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने, कथित अवैध ब्लास्टिंग पर रोक लगाने तथा ग्रामीणों के आवासों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
रेलमगरा तहसील के मातृकुण्डिया डेम से प्रभावित गांवों में सीपेज के पानी से फसलों एवं कृषि भूमि को हो रहे नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने तथा स्थायी समाधान कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
इसके अलावा कुंवारिया तहसील को पंचायत समिति का दर्जा देने, लंबे समय से चल रही क्षेत्रवासियों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने तथा जिले के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि इन समस्याओं के समाधान से जिले के किसानों, युवाओं एवं आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से जनहित में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई।




Comments
Post a Comment