आरके अस्पताल में निजी लैब पहले ही दिन फेल, मरीज हुए परेशान



आरके अस्पताल में निजी लैब पहले ही दिन फेल, मरीज हुए परेशान
राजसमंद। आरके जिला चिकित्सालय में जांच सेवाओं का संचालन संभालने वाली कृष्णा डायग्नोस्टिक्स पहले ही दिन व्यवस्थाओं को लेकर सवालों के घेरे में आ गई। गुरुवार को तकनीकी खामियों के चलते कई मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी, जिससे अस्पताल में नाराजगी का माहौल रहा।
मरीजों का आरोप है कि दोपहर एक बजे रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं निजी लैब में तैनात कर्मचारियों के अनुभव को लेकर भी सवाल उठे।
निजी लैब की अव्यवस्था के बीच सरकारी लैब ने करीब 200 मरीजों की 2 हजार से अधिक जांचें कर राहत दी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश रजक ने बताया कि कंपनी के सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के कारण रिपोर्ट देने में देरी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मरीजों को समय पर जांच सुविधा मिलने का भरोसा होने तक जांच सेवाओं का पूर्ण हस्तांतरण नहीं किया जाएगा। :::

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19