कोई कुछ भी मिलावटी और कीड़े युक्त, दूषित सामग्री बेचे कोई धणी धोरी नहीं। रिसोर्ट के नाश्ते में निकले कीड़े, पर्यटकों ने जताई नाराजगी।
रिसोर्ट के नाश्ते में निकले कीड़े, पर्यटकों ने जताई नाराजगी।
राजगढ (अलवर)।
टहला क्षेत्र स्थित बीहड़ रिसोर्ट में नाश्ते में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रिसोर्ट में ठहरे पर्यटकों ने नाराजगी जताई, वहीं होटल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। रिसोर्ट में रविवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पर्यटकों को परोसे गए नाश्ते में कीड़े दिखाई दिए। पर्यटक नीरज यादव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ घूमने के लिए टहला आए थे और रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। सुबह नाश्ता मंगाने पर खाने में कीड़े तैरते हुए मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत रिसोर्ट प्रबंधन से की। नाश्ते में कीड़े मिलने की सूचना मिलते ही होटल कर्मचारियों और प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। पर्यटकों ने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले के सामने आने के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। रिसोर्ट प्रबंधन के वीरेंद्र ने बताया कि नाश्ते में कीड़े मिलने की घटना गंभीर है। प्रारंभिक जांच में यह खाना तैयार करने वाले शेफ की लापरवाही प्रतीत हो रही है। मामले की पूरी जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन क्षेत्र में इस तरह की घटना ने होटलों और रिसोर्ट्स की खाद्य गुणवत्ता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रबंधन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।गौरतलब रहे की इस प्रकार के रिसोर्ट,होटलों के अलावा कदम कदम पर इस प्रकार की खाद्य सामग्री परोसी जा रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और प्रशासन मौन है।
बाइट-नीरज यादव पर्यटक




Comments
Post a Comment