लोक कल्याण मेले एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन कर 22लाभार्थियों को तीन लाख 95 हजार के चैक वितरण किए।






लोक कल्याण मेले एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन कर 22लाभार्थियों को तीन लाख 95 हजार के चैक वितरण किए। 

राजगढ़(अलवर)
राजगढ़ नगर पालिका के तत्वावधान में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। 
शिविर में कुल 22 लाभार्थियों को 3 लाख 95 हजार रुपये के चेक वितरित किये। 
 कार्यक्रम की टीम प्रभारी मीनाक्षी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। मीनाक्षी ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस मेले ओर महोत्सव का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़कर है जो अपनी मेहनत से आजीविका कमाता है। उन्होंने सभी छोटे दुकानदारों स्ट्रीट वेंडर्स ओर रेहड़ी पटरी वालों से आह्वान किया कि वे इस सरकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और ऋण राशि प्राप्त कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर बनें। सीओ मीनाक्षी मिश्रा ने बताया कि 18 लाभार्थियो को 15-15 हजार,तीन लाभार्थियो को 25-25 हजार व एक लाभार्थी को पचास हजार रुपये ऋण के चेक वितरित किये गये। वही आठ लोगो को आठ जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ा गया।


इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतीश दुहारिया, प्रकाश दीक्षित, नवल सिंह बना, ऋतिक, विकास भूषण भारद्वाज, संतोष सैन, रामहेत बैरवा, महावीर सैन, पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक अर्जुन वर्मा सहित कई बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



बाइट-मीनाक्षी स्वनिधि कार्यक्रम टीम प्रभारी

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़