डीडवाना , करोड़ों की सरकारी जमीन पर चला 'पीला पंजा', अवैध दुकानें जमींदोज





#Didwana #BulldozerAction #Encroachment #RajasthanNews #DidwanaNews #YellowClaw #GovernmentLand #BreakingNews #JCBAction #RajasthanMobileNews

*डीडवाना ,

करोड़ों की सरकारी जमीन पर चला 'पीला पंजा', अवैध दुकानें जमींदोज

सालासर रोड पर खसरा नंबर 1442 की 7200 वर्ग मीटर भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त, नगर परिषद ने दी सख्त चेतावनी

डीडवाना।शहर में नगर परिषद की कीमती जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। नगर परिषद का 'पीला पंजा एक बड़े अतिक्रमण पर गरजा। प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7200 वर्ग मीटर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के चुंगी चौकी से सालासर रोड जाने वाले मुख्य मार्ग पर नगर परिषद के स्वामित्व वाली खसरा नंबर 1442 की 7200 वर्ग मीटर भूमि खाली पड़ी थी। कुछ लोगों ने इस कीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। कब्जाधारियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने यहां पक्की दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि फिलहाल मौके पर निर्माण कार्य बंद था, लेकिन आधा निर्माण किया जा चुका था।अतिक्रमण और अवैध निर्माण की पुख्ता शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद ने तत्काल प्रभाव से एक विशेष टीम का गठन किया। टीम पूरे लाव-लश्कर और जेसीबी मशीन के साथ अचानक मौके पर पहुंची। परिषद की इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते नगर परिषद के पीले पंजे ने वहां बनाई जा रही दुकानों के अवैध ढांचे को पूरी तरह ढहा दिया और जमीन को अपने कब्जे में ले लिया।इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने शहर के अन्य अतिक्रमणकारियों को भी खुला अल्टीमेटम दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि नगर परिषद की स्वामित्व वाली जिस भी भूमि पर लोगों ने हठधर्मिता से अवैध कब्जा कर रखा है या अवैध निर्माण कर रहे हैं, वे उसे तुरंत अपने स्तर पर हटा लें। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो नगर परिषद का पीला पंजा आगे भी इसी तरह चलेगा।इस कार्रवाई के बाद शहर में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों में हड़कंप का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर के विकास और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़