सड़क सीमा में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्यवाही के दौरान अफवाह एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : पुलिस आयुक्त*





*सड़क सीमा में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्यवाही के दौरान अफवाह एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : पुलिस आयुक्त*

जयपुर, 7 जून। जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने बताया कि शहर में जयपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा सड़क सीमा (राइट ऑफ वे) में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्यवाही के दौरान सोशल मीडिया या डिजिटल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस कार्यवाही के दौरान कुछ असामाजिक तत्व अथवा शरारती प्रवृत्ति के लोग धार्मिक उन्माद फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर वीडियो, पोस्ट अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित करने का प्रयास कर सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भड़काऊ वीडियो बनाने, तथ्यहीन अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित करने तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने पर उसके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
जयपुर पुलिस की साइबर एवं कानून-व्यवस्था संबंधी इकाइयों को सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19