बिहार सिवान रचेगा इतिहास लोगों मे है भारी उत्साह ।

www.deshkadarpannews.com. आज मानव श्रृंखला में इतिहास रचेगा सिवान, लोगों में भारी उत्साह Ad सिवान। जिले के लोग रविवार को बनने वाली मानव श्रृंखला में इतिहास रचने को तैयार है। इसको लेकर लोगों में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। यह बात डीएम रंजिता ने गांधी मैदान में आयोजित प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि श्रृंखला को लेकर यातायात की व्यवस्था, मेडिकल, पानी, पार्किंग आदि के पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। एसपी अभिनव कुमार ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस हर जगह मुस्तैद रहेगी। इसका पूरा ध्यान रखा गया है। बैठक के बाद डीएम ने सामाजिक कुरीतियों को मिटाने व पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद मानव श्रृंखला की मॉक ड्रिल कराई गई। इसमें डीएम, एसपी सहित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। श्रृंखला में सिटी मॉन्टेसरी के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डीएम ने बताया कि 352 किमी जिले में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमें 85 मुख्य मार्ग एवं 75 उप मुख्य मार्ग को शामिल हैं। श्रृंखला में 7.5 लाख लोगों शामिल होने की उम्मीद है। जगह-जगह चार हजार कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं तीन सौ से ज्यादा प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की व्यवस्था की गई। किसी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसका सभी को रखना होगा। सजगता के साथ कार्यक्रम सफल हो। इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। मौके पर उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, एसडीओ संजीव कुमार, मंजीत सिंह, एडीएम रमण कुमार, पीडी आत्मा शिलाजीत सिंह, डीएओ अशोक कुमार राव, डीसीओ संतोष कुमार झा, जिला प्रबंधक संजय कुमार, डीईओ चंद्रशेखर राय, नोडल पदाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय सहित सभी पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।                 www.deshkadarpannews.com.                     

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*