जयपुर मे निमॅला सीतारमण बोली अभी जो कांग्रेस है वह टुकड़े टुकड़े गैंग का समथॅन करने वाली पाटीॅ है।
देशकादपॅण.न्यूज; जयपुर / निर्मला सीतारमण बोलीं- अभी जो कांग्रेस है, वह टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाली पार्टी है नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरण अभियान की निर्मला सीतारमण ने शुरुआत की। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरण अभियान की निर्मला सीतारमण ने शुरुआत की। केंद्रीय वित्त मंत्री ने जयपुर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागरण अभियान की शुरुआत उन्होंने कहा-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देश विरोधी नारेबाजी करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों का साथ दिया Desh ka Darpan; Jan 05, 2020, जयपुर.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जयपुर में जन जागरण अभियान की शुरुआत की। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा किदेश में अभी जो कांग्रेस पार्टी है, वह टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाली पार्टी है। पहले जो कांग्रेस पार्टी के लोग थे, जिन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया था। अब उस तरह के लोगइस पार्टी में नहीं हैं। सीतारमण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया में बयान जारी करके नागरिकता कानून को लेकर हिंसा फैलाने वाले युवाओं को समर्थन किया। इसी तरह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देश विरोधी नारेबाजी करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों का साथ दिया। मुस्लिम वोट बैंक के लिए कांग्रेस कर रहीराजनीति उन्होंने आगे कहा किसीएए मुस्लिम विरोधी नहीं है। यह भी पहली बार नहीं हो रहा कि नागरिकता कानून में संशोधन के जरिए, नागरिकता का प्रावधान किया गया है।पिछले 6 साल में 2000 से ज्यादा पाक से आए शरणार्थी मुस्लिमों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है। इसी तरह अफगानिस्तान से आए 900 और 200 से ज्यादा बांग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता मिली है। सीतारमण ने आरोप लगाया कि सिर्फ मुस्लिमोंवोट बैंक के चलते कांग्रेस शासित राज्य सरकारें सीएए का विरोध कर रही हैं। इस दौरान जयपुर केसांगानेर के खुदाबख्श इलाके में सीतारमण ने कई घरों में जाकर परिवारों से बात की और नागरिकता कानून के बारे में बताया। इस दौरान उनके साथ सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी सहित कई अन्य भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे हैं। www.deshkadarpannews.com.
Comments
Post a Comment