कोरोना पर केन्द्र सरकार ने लिया बडा फैसला ।
www.deshkadarpannews.com कोरोना पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देश के 75 जिलों में लॉकडाउन
कोरोना पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देश के 75 जिलों में लॉकडाउन
shimla janata curfew ani twitter 22 march 2020. देशकादपॅण.न्यूज,नई दिल्ली
Updated: Sun, 22 Mar 2020 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने रविवार (22 मार्च) को देश के 75 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया। इसके साथ ही सभी यात्री रेल सेवाएं, मेट्रो रेल सेवाएं और अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवाएं 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिन 75 जिलों में कोरोना वायरस के मामले पाए गए हैं, उनमें अनिवार्य को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ रविवार सुबह हुई उच्च स्तरीय बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि कोरोना के बढ़ते असर के मद्देनजर पाबंदियों को बढ़ाना जरूरी है। जिन 75 जिलों के व्यक्तियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें संबंधित राज्य सरकारें आदेश जारी कर सुनिश्चित करेंगी कि इन जिलों में अनिवार्य सेवाएं छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। मिली जानकारी और गोपनीयता
478 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
बैठक में ये फैसले लिए गए
बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार हैं। उपनगरीय सहित सभी रेल सेवाएं 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी हालाँकि मालगाड़ियों को इससे छूट दी गई है। सभी मेट्रो रेल सेवाएं भी 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी। जिन 75 जिलों के व्यक्तियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें संबंधित राज्य सरकारें आदेश जारी कर सुनिश्चित करेंगी कि इन जिलों में अनिवार्य सेवाएं छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा भी 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी।
रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक सभी यात्री सेवाएं बंद कीं
वहीं, रेलवे ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपनी सभी यात्री सेवाएं 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक बंद रखने की रविवार (22 मार्च) को घोषणा की। रेलवे ने कहा कि इस अवधि में केवल मालगाड़ियां चलेंगी। रेलवे ने अपनी कई ट्रेनें रद्द करके शुक्रवार को ही अपनी सेवाओं में कटौती कर दी थी, लेकिन उसने उन ट्रेनों को यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी थी जो पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर चुकी थीं। रेलवे के नए आदेश के अनुसार 22 मार्च की आधी रात से 31 मार्च की आधी रात तक केवल मालगाड़ियां चलेंगी। भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ''बेहद न्यूनतम उपनगरीय सेवाएं और कोलकाता मेट्रो रेल सेवा 22 मार्च की आधी रात तक जारी रहेगी। इसके बाद ये सेवाएं भी 31 मार्च की आधी रात तक बंद रहेंगी।"
दुनिया भर में 13, 000 से ज्यादा मौत, एक अरब की आबादी घर में बंद
भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने लिए रविवार (22 मार्च) को करीब एक अरब लोग घरों में बंद रहे। वहीं घातक संक्रमण से मरन वालों की तादाद बढ़कर 13, 000 के पार पहुंच गई है। सबसे बुरी तरह से प्रभावित इटली में कारखाने बंद कर दिए गए हैं। इस महामारी के कारण दुनिया के करीब 35 मुल्कों ने बंद (लॉकडाउन) किया है, जिससे जनजीवन, यात्रा और कारोबार प्रभावित हुए है। वहीं सरकारें सीमाएं बंद करने को लेकर जद्दोजहद कर रही हैं और वायरस की वजह से आर्थिक मंदी से बचने के लिए आपातकालीन उपायों में अरब डॉलर लगा रही हैं। दुनिया में तीन लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित में होने की पुष्टि हुई है। देशकादपॅण.न्यूज, यूपी और बिहार में भी आहट, पांच और संदिग्ध संक्रमित मिले
चीन में कोरोनावायरस से अब तक 80 लोगों की मौत, 461 लोगों की हालत नाजुक
चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1000 के पार पहुंची । देशकादपॅण.न्यूज,कोरोना का कहर: क्या होता है लॉकडाउन, अगर भारत में हुआ तो क्या डरने की जरूरत है?
कोरोना का कहर: क्या होता है लॉकडाउन, अगर भारत में हुआ तो क्या डरने की जरूरत है? चीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। भारत समेत दुनिया के करीब 160 से अधिक देश कोरोना वायारस से फैली कोविड-19 महामारी से दहशत में हैं, क्योंकि अब तक इस वायरस का इलाज नहीं मिल पाया है। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के कई देश लॉकडाउन हो चुके हैं या फिर वहां लॉकडाउन जैसे हालात हैं। भारत में भी कई राज्यों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। भारत में राजस्थान, ओडिशा, पंजाब ने पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक के कुछ बड़े शहरों को बंद कर दिया गया है।
यहां आपको स्पष्ट कर दें कि लॉकडाउन शब्द से डरने की किसी को भी जरूरत नहीं है। भारत के शहरों को अगर बंद किया जा रहा है तो इससे यहां के किसी भी नागरिकों को नुकसान नहीं है, बल्कि सरकार आपकी और हमारी खतरनाक कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए ही ऐसा कर रही है। लॉकडाउन इसलिए किया जा रहा है ताकि लोग घरों से बाहर न निकले (जरूरी चीजों को छोड़कर) और कोरोना वायरस का प्रसार न हो सके। कोरोना कितना भयवाह है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत में अब तक इससे 6 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं दुनिया भर में 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना वायरस के भारत में 341 मामले सामने आ चुके हैं और वैश्विक आंकड़ा पौने तीन लाख के करीब है।
जिस तरह से भारत में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है और जैसे-जैसे राज्यों की सरकारें अपने-अपने सूबों और शहरों को पूरी तरह से बंद कर रही है, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार कोरोना से अपने देशवासियों को बचाने के लिए पूरे देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। अगर ऐसा होता भी है तो यह देशहित में होगा और किसी तरह का प्रशासनिक दबाव नहीं होगा। यह एक तरह से नैतिक दबाव होता है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जाए।
लॉकडाउन का क्या है मतलब
किसी शहर को लॉकडाउन करने का मतलब होता है कि इस दौरान कोई भी शख्स घर से बाहर नहीं निकल सकता है। हालांकि, इसके अपवाद भी हैं। मसलन, दवा, बैंक, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है। लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। लॉकडाउन की स्थिति में किसी भी शख्स को जीवन जीने के लिए बुनियादी और आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत होती है। लॉकडाउन में अगर किसी को राशन, दवा-पानी, सब्जी की जरूरत है तो वह बाहर जा सकता है या फिर बैंक-अस्पताल के काम के लिए अनुमति मिल सकती है।
कोरोना वायरस से कहां-कहां है लॉकडाउन
अगर भारत की बात करें तो यहां देशभर में लॉकडाउन की घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल इसे रोकने के लिए जनता कर्फ्यू की घोषणा की गई। भारत के राजस्थान, पंजाब, ओडिशा को पूरी तरह से लॉक़डाउन कर दिया गया है। महाराष्ट्र में भी चार और मध्यप्रदेश के करीब आठ शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं गुजरात में भी कई शहरों को लॉकडाउन किया गया है। दुनियाभर में बात करें तो इस महामारी के कारण दुनिया के करीब 35 मुल्कों ने बंद (लॉकडाउन) किया है। सबसे पहले चीन ने वुहान शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया। इटली, ब्रिटेन, स्पेन आदि देशों ने भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा, अमेरिका ने कैलिफोर्निया को लॉकडाउन कर दिया है। भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान किया भी जाता है तो हमें इससे जरा भी डरने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन की स्थित में बस आपको घर में ही रहना होगा। हालांकि, आप दैनिक यूज की चीजों मसलन राशन, दवा, पैसों के लिए घर से बाहर जा सकते हैं। मगर इस दौरान भी आपको भीड़ से बचना होगा। सरकार आपको सुरक्षित रखने के लिए ही यह फैसला लेगी ताकि कोरोना को जड़ से मिटाया जा सके। पूरे महाराष्ट्र में धारा 144 लागू, उत्तराखंड सरकार ने जनता कर्फ्यू को 31 मार्च तक जारी रखा है। www.deshkadarpannews.com.
Comments
Post a Comment