राजस्थान के राज्यपाल श्रीकलराज मिश्र ने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री को भेजा ।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
www.deshkadarpannews.com. राज्यपाल सचिवालय,
राजभवन, जयपुर
कोरोना वायरस से लडने वालों के प्रति राज्यपाल ने जताया आभार
कोरोना वायरस से प्रदेश में बचाव के प्रयासों के लिए राज्यपाल की पहल
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत को भेजा चैक
राज्यपाल श्री मिश्र ने एक माह का वेतन दिया। देशकादपॅण.न्यूज, जयपुर, 23 मार्च। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के प्रयासों के लिए अपना एक माह का वेतन दिया है । राज्यपाल ने राज्यपाल राहत कोष से भी बीस लाख रूपये की राशि राज्य सरकार के राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष के कोविड-19 के फण्ड में भेजी है । राज्यपाल श्री मिश्र की इस पहल पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपना एक दिन का वेतन कोरोना वायरस से बचाव के लिए देने का निर्णय लिया है ।
राज्यपाल श्री मिश्र कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश में किए जा रहे कार्यां की लगातार मोनिटरिंग कर रहे हैं । श्री मिश्र ने सोमवार को प्रातः मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से दूरभाष पर वार्ता की । राज्यापाल ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के हालात की जानकारी ली । राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत को बताया कि उन्होंने अपना एक माह का वेतन राज्य सरकार के कोविड-19 कोष में देने का निर्णय लिया है । इसी के साथ राज्यपाल राहत कोष से भी बीस लाख रूपये की राशि का चैक राज्य सरकार को भेजा जा रहा है ।
राज्यपाल श्री मिश्र का एक माह का वेतन 3.50 लाख रूपये है । राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन 2.25 लाख रूपये है । राज्यपाल राहत कोष से 20 लाख रूपये दिए गए हैं । राज्यपाल श्री मिश्र ने बताया कि कुल मिलाकर 25 लाख 75 पिचहत्तर रूपये की राशि राजस्थान राज्य सरकार के राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष के कोविड-19 फण्ड में भेजा जा रहा है ।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश की स्वयं सेवी संस्थाओं और समर्थवान लोगों का आव्हान किया है कि वे प्रदेश के गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आयें । इस संकट की घड़ी में हर जरूरतमन्द की मदद का प्रयास करें । राज्य में कोरोना वायरस से बचाव के लिए किसी भी प्रकार की दवाई, भोजन और अन्य उपायों में कमी नही आनी चाहिए ।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए आगे आयें । राज्यपाल ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस कार्य में आर्थिक सहयोग देना चाहते है, वे राज्यपाल राहत कोष के नाम से चैक अथवा ड्राफ्ट के द्वारा योगदान दे सकते हैं ।
राज्यपाल ने केन्द्र व राज्य सरकार की कोरोना से लडने की रणनीति में प्रदेशवासियों से सहयोग करने की अपील की है। www.deshkadarpannews.com
www.deshkadarpannews.com राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार शुमन गुजर। जयपुर, 11 October, 2019 राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार प्रतीकात्मक तस्वीर काम के एवज में मांगा कमीशनसवा लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। इसमें 50 हजार नकद और 75 हजार चेक के रूप में हैं. सुमन गुर्जर नगर निगम के वार्ड-39 की पार्षद हैं।बताया जाता है कि सुमन गुर्जर जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 की पार्षद हैं। राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुमन नगर निगम की महिला उत्थान समिति की चेयरमैन भी हैं। एसीबी के महानि...
https://youtu.be/Qa-YAQvbukY?si=REitx97DVhxvOg_c आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी । राजसमंद।आमेट उपखंड पर एक 70 वर्षीय महिला के पेट फूलने से अत्यधिक परेशान थी। महिला आर्थिक तंगी की वजह से वह इलाज़ नहीं करा पा रही थी। वहीं आयुष्मान योजना की जानकारी नहीं होने से अपना इलाज नहीं करवा पा रही थी। इधर महिला की तकलीप एवं आर्थिक तंगी देखकर महिला के पड़ोसी ने इस आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस योजना के बारे में जानकारी मिलते ही उसके परिवार वाले आमेट उपखंड के़ श्री रामचंद्र मेमोरियल हॉस्पिटल लेकर आए। अस्पताल में डॉ दर्पण ने महिला को देख कर जाचे लिखी जिससे पता चला कि मरीज़ के अंडाशय में गांठ है। जिसका आयुष्मान योजना में निशुल्क ऑपरेशन कर 10किलों की गांठ निकाली गई। उसके बाद महिला पूर्णतया स्वस्थ हैं साथ डॉ रामानंद दाधीच एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर शुभम दाधीच ने उक्त जानकारी दी सर्जिकल टीम - डॉ नेहा शर्मा , डॉ दर्पण, डॉ भगवती , डॉ तनय , उमेश ,भीम , राजरतन, कमलेश सोनू , दिल्लू , सोनू एवं किशन उपस्थित रह कर ऑपरेश...
क्या एक गलत गूगल सर्च और खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट ? बढ़ा ऐसे फ्रॉड नई दिल्ली किसी स्थिति में कस्टमर सपॉर्ट की जरूरत पड़ने पर गूगल पर कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर सर्च करने की आदत सभी की होती है। सामने आया है कि यह आदत आप को नुकसान पहुंचा सकती है क्योंकि हैकर्स और अटैकर्स गूगल पर ढेरों फेक हेल्पलाइन नंबर शेयर करते हुए शिकार के इस जाल में फंसने का इंतजार कर रहे हैं। अगर गूगल सर्च से मिला कस्टमर केयर नंबर फेक हो, तो हैकर आपको कॉल पर ही फंसा सकता है और आसानी से जरूरी डीटेल्स आपसे पूछकर चूना लगाया जा सकता है। बेंगलुरु की एक महिला के साथ हाल ही में फ्रॉड का ऐसा वाकया हुआ, जब उसके फेक कस्टमर केयर नंबर मिलाने के बाद उसका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो गया। महिला ने अपने फूड ऑर्डर का रिफंड पाने के लिए गलती से फेक जो...
Comments
Post a Comment