www.deshkadarpannews.com. मुख्यमंत्री ने किया आगाह
सभी के जीवन की रक्षा के लिए लॉकडाउन का पालन करें,
नहीं तो लगेगा कफ्र्यू। देशकादपॅण.न्यूज, जयपुर, 23 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से कहा है कि राजस्थान में 31 मार्च तक घोषित लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें और सभी के जीवन की रक्षा के लिए अपने घरों से नहीं निकलें। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वप्रेरित कफ्र्यू जैसा व्यवहार करके सरकार का सहयोग नहीं करेंगे, तो मजबूरी में सख्ती करनी पडे़गी और बुधवार से कफ्र्यू लगाना पडे़गा।
श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लॉकडाउन के तहत मंगलवार से केवल आवश्यक सेवाओं को छोडकर सभी तरह के निजी वाहनों के आवागमन पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश के कई राज्यों में कफ्र्यू लगाया गया है, हमें भी राजस्थान में कफ्र्यू लगाना पडे़गा। इसलिए आमजन अपने घरों में ही रहें। उन्होंने सभी स्टेट हाइवे पर स्थित टोल नाकों पर टोल की वसूली नहीं करने के भी निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में आमजन को होने वाली परेशानियों के समाधान के लिए एक ‘वार रूम‘ बनाया गया है, जो 24 घंटे संचालित होगा। इसके लिए राजस्थान संपर्क की हेल्पलाइन नम्बर 181 पर संपर्क किया जा सकेगा। प्रमुख शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी श्री अभय कुमार इस राज्य स्तरीय ‘वार रूम‘ के प्रभारी अधिकारी होंगे और 6 वरिष्ठ अधिकारी लगातार वाररूम में मौजूद रहेंगे।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और मॉनिटरिंग के लिए ‘हैल्थ वार रूम‘ भी संचालित होगा, जिसके लिए हेल्पलाइन नम्बर 108 और 104 पर संपर्क किया जा सकेगा, श्री रोहित कुमार सिंह ‘हैल्थ वार रूम‘ के नोडल अधिकारी रहेंगे।
बैठक में मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री निरंजन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री रोहित कुमार सिंह, सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। www.deshkadarpannews.com राजस्थान में लॉकडाउन / बाहर निकले लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस; गहलोत ने कहा- लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं लिया तो कर्फ्यू लगा देंगे
जयपुर में आईकार्ड देखकर ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा।
जयपुर में आईकार्ड देखकर ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा।
सोमवार को प्रतापगढ़ और जोधपुर में 2-2 कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रदेश मेंसंक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हुई
मंगलवार से निजी वाहनों यानी कार और बाइक पर भी रोक लगा दी गई है, स्टेट हाइवे भी बंद कर दिया गया है । देशकादपॅण.न्यूज, Mar 24, 2020, जयपुर. मंगलवार को राजस्थान में लॉकडाउन का दूसरा दिन है। सुबह जयपुर, कोटा की सड़कों पर सन्नाटा दिखा। जयपुर में दवा, दूध और जरूरी सामानकी दुकानें खुली हैं। लोग खरीददारी करते हुए नजर आए। राजधानी में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। गाड़ियों और पैदल निकल रहे लोगों से पूछताछ की।
दरअसल, प्रदेश में लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को बड़ी संख्या में लोग घरसे बाहर निकले थे। इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा- लॉकडाउन को ही कर्फ्यू माना जाए। लोगों ने अगर लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।
बेवजह बाहर दिखे तो आप 6 माह के लिए जेल भी जा सकते हैं
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर महामारी रोग कानून-1897 के उल्लंघन का केस दर्ज हो रहा है। यह आईपीसी की धारा-188 के तहत दंडनीय है। इसके तहत उल्लंघन करने वाले काे 6 महीनेतक की जेल या एक हजार रुपए जुर्माना या दोनों सजाएं साथ हो सकती हैं। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि लॉकडाउन को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। लोग नहीं मानें तो अन्य राज्याें में भी जल्द कर्फ्यू लग सकता है।
सख्त हुई सरकार
राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार से निजी वाहनों यानी कार और बाइक पर भी रोक लगा दी है। स्टेट हाइवे बंद कर दिया गया है, ताकि लोग एक शहर से दूसरे शहरों में न आएं।
रात 12:00 बजे से स्टेट हाइवे टोल भी बंद कर दिए गए हैं।सिर्फ घर में मेडिकल इमरजेंसी होने पर भी लोगों को लॉकडाउन में छूट दी जा रही है। जयपुर में जगह-जगह पुलिस ने चेक पोस्ट बनाए हैं। आईकार्ड देखकर ही लोगों को आगे जाने दिया जा रहा है। इनमें सरकार कर्माचारी, मेडिकल स्टाफ के लोग हैं।सबसे ज्यादा भीड़ सरकारी डिस्पेंसरी पर नजर आई। यहां भी लोगों नेएक-दूसरे के बीच करीब एक मीटर की दूरी रखी।
जयपुर के वैशाली नगर में सरकारी डिस्पेंसरी पर लगी भीड़।
सोमवार को चार नए पॉजिटिव मामले
प्रदेश में सोमवार को प्रतापगढ़ औरजोधपुर में 2-2 मरीज सामने आए। जोधपुर के दोनों संक्रमितएक दिन पहले संक्रमित मिले युवक के रिश्तेदार हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 32 पहुंच गई है। इसी बीच, राज्य सरकार ने लॉकडाउन में गरीब परिवारों के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का पैकेज जारी किया है। इसमें1.41 करोड़ परिवारों को एक हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा 13 केस मिले
राज्य में भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के13 केस मिले हैं। जयपुर में आठ, झुंझुनूं में चार, जोधपुर में तीन, प्रतापगढ़ में दो और पाली व सीकर में एक-एक संक्रमित मिला है।जोधपुर में दो दिन में तीन मामले आए हैं।
जयपुर के वैशाली नगर में मेडिकल की दुकानों पर पहुंचे लोग।
जयपुर चारदीवारी में घूमते दिखे लोग
लॉकडाउन के बावजूद जयपुर चारदीवारी में सड़कों पर दुपहिया वाहन और गाड़ियां घूमती रहीं। इस बीच पुलिस ने नाके लगाकर वाहन चालकों को रोका। इनमें से ज्यादातर वाहन चालकों ने कहा कि हम हॉस्पिटल जा रहे हैं। दवाई लेने जा रहे हैं। ज्यादातर के हाथ में मेडिकल की परची नजर आई। ऐसे भी वाहन चालक नजर आए जो सिर्फ डिस्काउंट के चक्कर में इधर-उधर घूम रहे थे। वहीं कुछ कहते दिखे कि मैं किसी से मिलने जा रहा हूं। वहीं एक फूड डिलिवरी बॉय ने कहा कि मैं पब्लिक की सेवा कर रहा हूं।
जयपुर बाजार में दिखे लोग।
जयपुर जिले का चौमूं पूरी तरह बंद रहा। यहां बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। हर जगह पुलिस गश्त पर रही।
चौमूं में बाजार बंद
कोटा के पास रावतभाटा में लोग फल-सब्जी खरीदने बाहर निकले।
रावतभाटा में बाहर निकले लोग।
पुलिसवालों ने काटे चालान
जहां एक तरफ सड़कें खाली है। वहीं जयपुर और अलवर में लोग सड़कों पर घूमते दिखे। जिसके चलते पुलिस को चालान काटने पड़े। अलवर के भगत सिंह चौराहे पर पुलिस काफी देर लोगों के चालान काटती रही। जिसके कारण यहां भीड़ भी जुट गई।
चालान काटती रही पुलिस। www.deshkadarpannews.com जयपुर
रिपोर्ट सुरेंद्र कुमार सोनी
लाॅकडाउन के फैसले में आमजन ने सरकार का साथ देते हुए
अपने घरों में रहकर कोरोना को मात देने की कोशिश की।देश और प्रदेश में कोरोना महामारी खतरनाक चरण में है राज्य सरकार ने 22 से 31 मार्च तक पूरे राज्य में लाॅकडाउन किया है। जयपुर में इससे आमजन को थोड़ी परेशानी जरूरी हुई लेकिन हर व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए ही सरकार ने ऐसा फैसला लिया है। आमजन सरकार के फैसले के साथ खड़ा रहा और कोरोना से बचाव के लिए अपने घरों में ही रहते हुए कोरोना को मात देने की कोशिश की। इस दौरान जयपुर में ना बसें चली सब सरकारी कार्यालय भी बंद रहे। केवल आवश्यक वस्तुएं जैसे किराना, दवा, बैंक आदि ही खुले रहै जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन भी जयपुर लॉक डाउन रहा। सिर्फ जरूरत की वस्तुओं की दुकाने ही खुली रही। www. deshkadarpannews.com
www.deshkadarpannews.com राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार शुमन गुजर। जयपुर, 11 October, 2019 राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। राजस्थान: महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार प्रतीकात्मक तस्वीर काम के एवज में मांगा कमीशनसवा लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम की वार्ड पार्षद सुमन गुर्जर को 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। इसमें 50 हजार नकद और 75 हजार चेक के रूप में हैं. सुमन गुर्जर नगर निगम के वार्ड-39 की पार्षद हैं।बताया जाता है कि सुमन गुर्जर जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 की पार्षद हैं। राजस्थान महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुमन नगर निगम की महिला उत्थान समिति की चेयरमैन भी हैं। एसीबी के महानि...
क्या एक गलत गूगल सर्च और खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट ? बढ़ा ऐसे फ्रॉड नई दिल्ली किसी स्थिति में कस्टमर सपॉर्ट की जरूरत पड़ने पर गूगल पर कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर सर्च करने की आदत सभी की होती है। सामने आया है कि यह आदत आप को नुकसान पहुंचा सकती है क्योंकि हैकर्स और अटैकर्स गूगल पर ढेरों फेक हेल्पलाइन नंबर शेयर करते हुए शिकार के इस जाल में फंसने का इंतजार कर रहे हैं। अगर गूगल सर्च से मिला कस्टमर केयर नंबर फेक हो, तो हैकर आपको कॉल पर ही फंसा सकता है और आसानी से जरूरी डीटेल्स आपसे पूछकर चूना लगाया जा सकता है। बेंगलुरु की एक महिला के साथ हाल ही में फ्रॉड का ऐसा वाकया हुआ, जब उसके फेक कस्टमर केयर नंबर मिलाने के बाद उसका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो गया। महिला ने अपने फूड ऑर्डर का रिफंड पाने के लिए गलती से फेक जो...
www.deshkadarpannews.com: 'ड्रग फ्री जयपुर बनाने के लिए पुलिस की मुहिम By Abrar Ahmad Oct, 25 2019 जारी रहेगा ऑपरेशन क्लीन स्वीप: अब तक 100 जगह दबिश, 93 गिरफ्तार, २५ लाख का नशा पकड़ा, मादक पदार्थ एवं अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पुलिस कमिश्नर खुद कर रहे थे नेतृत्व जयपुर. मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध जयपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन स्वीपÓ शुरू किया है। कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर 100 स्थानों पर दबिश दी और 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी कार्रवाई के दौरान इतने लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले कई दिनों से पुलिस की अलग-अलग टीमें इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए लगी हुई थी। जब स्थानों को चिन्हित कर लिया गया तब रेड मारी गई। गिरफ्तार आरोपियों में कई महिलाएं और कई आदतन बदमाश भी हैं, जो पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं। इस दौरान २५ लाख का नशा भी पकड़ा गया। शहर में 1000 किलोग्राम से ज्यादा गांजा पहले ही पकड़ा जा चुका था। वहीं अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर भी क...
Comments
Post a Comment