प्रेस वालों आप अखबार के पन्नों पर बडा बडा लिखना की मैंने जानता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
प्रेस वालों आप अखबार के पन्नों पर बडा बडा लिखना की मैंने जानता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
देश का दर्पण/सुनहरा ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी।गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ के नामांकन हेतु नामांकन सभा एवं नामांकन जुलूस का आयोजन विलोबी मेमोरियल मैदान,लखीमपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह,रक्षा मंत्री,भारत सरकार रहे।भारतीय जनता पार्टी के 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ के नामांकन हेतु नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री,भारत सरकार ने कहा कि पहले में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तब तो आप लोगों के साथ बराबर बात-चीत होती रहती थी संवाद होता रहता था लेकिन केन्द्र में जाने के बाद इसमें स्वाभाविक रूप से कमी आई है।लम्बे समय के बाद आने के बाद भी आप लोगों ने फूलों की माला पहनाकर और शब्दों के माध्यम से मेरा अभिनन्दन एवं स्वागत किया है। यह लखीमपुर-खीरी की धरती यह बहुत प्राचीन काल में लक्ष्मीपुर के नाम से जानी जाती थी एक से एक हस्तियां यहां पैदा हुई लेकिन आजादी हासिल होने के बाद उत्तर प्रदेश जो देश का सबसे बड़ा राज्य था उसको जिस ऊंचाई को हासिल करना चाहिए उस ऊंचाई को नहीं हासिल कर सका लेकिन आज मैं डंके की चोट पर कह सकता हूं और मुझे गौरव की अनुभूति होती है यह कहते हुए कि जबसे यहां भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है और योगी आदित्यनाथ ने अपनी मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी सम्भाली है।उत्तर प्रदेश का नाम, सम्मान बढ़ा है उत्तर प्रदेश का स्तर बढ़ा है और सबसे बड़ा सवाल यह होता था उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का। लेकिन केवल उत्तर प्रदेश की ही नही बल्कि पूरे देश की कानून व्यवस्था अब पहले की सरकार की कानून व्यवस्था से बहुत बेहतर हुई है।जब मैं यह सुनता हूं कि उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का प्रदेश बनने जा रहा है तो सौभाग्य रूप से मेरा सीना चौड़ा हो जाता है। हमारे देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी हिन्दुस्तान की अकेली राजनैतिक पार्टी है जो कहती है वह करती है। मैं पार्टी की बात कर रहा हूं व्यक्ति विशेष की बात नहीं कर रहा हूं। हमारे 1951 से जब हम जनसंघ के रूप में कार्य करते थे तब से लेकर आज तक हमारे चुनावी घोषणा पत्र को देखिए जो हमने कहा है अक्षरशः पालन किया है।हम लोगों ने कहा था कि जिस दिन भारत की संसद के दोनों सदनों में हमको स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा हम धारा 370 को खत्म करेंगे और आपने देखा कि हमने धारा 370 को खत्म किया हम लोगों ने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी संसद में हमको बहुमत मिलेगा अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बन कर रहेगा हम लोग उस समय जब कहते थे कि राम लला हम आएंगे मंदिर हम वही बनाएंगे तो सपा और कांग्रेस के लोग कहते थे भाजपा वाले रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं पता है। आप लोगों ने देखा कि तारीख 22 जनवरी भी आ गई हमारे प्रधानमंत्री ने धर्माचार्यो के नेतृत्व में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने और उन्हे तो ऐसा लगता है कि रामलला अपनी झोपड़ी से निकलकर अपनी छोटी सी कुटिया से निकल करके अपने राजमहल में प्रवेश कर चुके है। इसका मतलब की भारत में राम राज्य का आगाज हो चुका है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में योग को सारी दुनिया को अपनाना चाहिए योग को सारी दुनिया को करना चाहिए यही प्रस्ताव रखा था दुनिया के महानतम देशों के मध्य यह प्रस्ताव हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने रखा था और 21 जून को योग को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में जाना जाता है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह का माहौल पूरे देश में है। फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है और उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें हम जीत रहे है।भाजपा सरकार नहीं देश बनाने के लिए राजनीति करती है।भाजपा ने कभी हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं की। हमनें मुस्लिम समाज की नाराजगी की परवाह किए बिना तीन तलाक की व्यवस्था समाप्त की। एक देश-एक चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि एक देश, एक चुनाव कई समस्याओं को हल करने का बहुत अच्छा साधन होगा। देश में संसद और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होने चाहिए, इससे खर्चों पर रोक लगेगी। ‘‘वन नेशन-वन इलेक्शन के पीछे हमारे प्रधानमंत्री मोदी का विचार है कि देश में बार-बार चुनाव होते हैं और जनता चुनाव में समान रूप से लगी रहती है।इससे बार-बार खर्च होता है।साथ ही जब चुनाव होते हैं तो आचार संहिता लागू होती है और विकास कार्य भी रुक जाता है।’’ उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि एक देश, एक चुनाव इस समस्या को हल करने का बहुत अच्छा साधन होगा।
कार्यक्रम में कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र, रेखा वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रत्याशी 29 धौरहरा, आशीष पटेल तकनीकी शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, बाट एवं माप मंत्री उ0प्र0 सरकार, अवनीश वर्मा स्नातक एम0एल0सी0, योगेश वर्मा विधायक सदर, मंजू त्यागी श्रीनगर विधायक, लोकेन्द्र प्रताप सिंह विधायक मोहम्मदी, विनोद शंकर अवस्थी विधायक धौरहरा, वासुदेव मौर्या जिला प्रभारी, 28 खीरी लोकसभा, अचिन मेहरोत्रा प्रभारी 28 खीरी लोकसभा/पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सीतापुर, विनीत मनार संयोजक 28 खीरी लोकसभा/अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लखीमपुर, सुनील सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा लखीमपुर,आशू मिश्रा जिला महामंत्री,संतोष कुमारी जिला उपाध्यक्ष,कुलभूषण सिंह जिला उपाध्यक्ष,रश्मि गुप्ता जिला मंत्री, नरेन्द्र सिंह प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत,पुष्पा सिंह पूर्व अध्यक्ष अर्बन को-आपरेटिव बैंक लखीमपुर,वीरेन्द्र शुक्ला ब्लाक प्रमुख पलिया,पवन गुप्ता ब्लाक प्रमुख नकहा,दिव्या सिंह ब्लाक प्रमुख लखीमपुर,विश्वनाथ सिंह प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख फूलबेहड़, अमनदीप सिंह प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख निघासन,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोंटी पाल,कीर्ति महेश्वरी अध्यक्ष नगर पंचायत मैलानी,रिंकू शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला, मीनाक्षी अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला,बद्री प्रसाद मौर्या अध्यक्ष नगर पंचायत निघासन,मो0 कय्यूम अध्यक्ष नगर पंचायत सिंगाही (भेड़ौरा), के0बी0 गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पलिया,राम बहादुर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत खीरी टाउन,अवधेश सिंह अध्यक्ष बार संघ लखीमपुर,मिथलेश सिंह जिला पंचायत सदस्य,अशोक अवस्थी मण्डल अध्यक्ष खीरी, संदीप मौर्या मण्डल अध्यक्ष नकहा, संतोष वर्मा मण्डल अध्यक्ष फरधान, शिवभगवान मौर्या मण्डल अध्यक्ष फूलबेहड़, अरविन्द सिंह ‘संजय’ सांसद प्रतिनिधि, जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’ एड0 सांसद प्रतिनिधि, संजय मिश्रा सांसद प्रतिनिधि, मुन्ना लाल अवस्थी सांसद प्रतिनिधि, दीपक तलवार सांसद प्रतिनिधि, डा0 अभिमन्यु मिश्रा भाजपा युवा नेता, मुदित अग्रवाल,आर0पी0 कटियार, सतीश चौधरी, आर0डी0 राय, राजेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, जी0एस0 सिंह, कनकपाल सिंह राना, नागेन्द्र सिंह सेंगर, वीरेन्द्र मिश्रा, विकास मिश्रा, रतीराम लोधी, संजय गिरि, के0के0 तिवारी, चुन्नी लाल प्रधान,महेश गुप्ता,कीर्ति त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, विकास शुक्ला, आचार्य अनूप मिश्रा,अनूप शुक्ला,अरविन्द गुप्ता,भैय्यालाल तिवारी,अरूण मिश्रा, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment