Posts

हादसों को न्योता दे रहे ओवर लोड अवैध डमफर वाहन आम सड़क को किया क्षतिग्रस्त ग्रामीणों में रोष।

Image
https://youtu.be/O0MXrHyodz0?si=SKO5phd6xXSy4xtM हादसों को न्योता दे रहे ओवर लोड अवैध डमफर वाहन आम सड़क को किया क्षतिग्रस्त ग्रामीणों में रोष। ओवर लोड अवैध डंफर वाहन निकासी का ग्रामीणों ने किया विरोध डमफर वाहन रोक कर लगाया जाम ।               =================== ग्रामीणों द्वारा घटना कि सूचना पाकर उधोग नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर समझाइश कर खुलवाया रास्ता ।                                   ==================== अलवर   क्षतिग्रस्त आम रास्ते से गुजरने वाले ओवर लोड डंफर वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को आम सड़क से गुजरना दुश्वार हो रहा है आये गिरते मोटरसाइकिल सवार व पलटते वाहन घटना घटित को अंजाम दे रहे हैं जिससे भयभीत ग्रामीण लोगों ने गुजरने वाले ओवर अवैध डंपर वाहन रोककर जाम लगाकर उधोग नगर थाना पुलिस सूचना दी जिसकी सूचना पाकर उधोग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया और अवैध डंपर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।                        ग्रामीणों ने बताया आये दिन गुजरने वाले अवैध डंपर चालकों ने आम सड़क को ...

पीपलू में बच्चों की प्रसादी पर बवाल! 10 किलो की जगह 2 किलो बूंदी मिलने का आरोप, ग्रामीणों में रोष

Image
https://youtu.be/5HjACgqIKlQ?si=qUQAMnjZLxQd5TV7 पीपलू में बच्चों की प्रसादी पर बवाल! 10 किलो की जगह 2 किलो बूंदी मिलने का आरोप, ग्रामीणों में रोष 10 किलो की जगह 2 किलो! बच्चों की प्रसादी पर बवाल पहले 10 सेकंड का Hook: “टोंक के पीपलू से स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की प्रसादी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के लिए भेजी गई 10 किलो बूंदी में से स्कूल पहुंचने पर सिर्फ 2 किलो बूंदी मिली। आखिर बाकी बूंदी कहां गई? जानिए पूरी खबर।” पूरी खबर: टोंक जिले के पीपलू तहसील की ग्राम पंचायत बगड़वा के राधाकिशनपुरा गांव से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों की प्रसादी को लेकर विवाद सामने आया है। मामला गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है, जहां 15 अगस्त के कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को प्रसादी वितरित की जानी थी। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत बगड़वा की ओर से स्कूल के बच्चों के लिए प्रसादी के रूप में 10 किलोग्राम बूंदी आवंटित की गई थी। आरोप है कि यह बूंदी पंचायत प्रशासन की ओर से एक वार्ड सदस्य को सौंपी गई थी। लेकिन जब स्कूल में प्रसादी बांटने के लिए डिब्बा खोला गया तो ...

केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खुलने के लिए निकाली विशाल तिरंगा रैली, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर लगाये आरोप, भाजपा को आगामी चुनावों में वोट नही देने को लेकर दिलाया संकल्प।

Image
केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खुलने के लिए निकाली विशाल तिरंगा रैली, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर लगाये आरोप, भाजपा को आगामी चुनावों में वोट नही देने को लेकर दिलाया संकल्प। राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के लिए स्वीकृत केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में ही खोले जाने की मांग को लेकर राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले विशाल तिरंगा रैली राष्ट्रीय गान के साथ कस्बे के रेलवे स्टेशन से शुरू हुई। जहां सैकड़ो महिला-पुरुष व युवक हाथों में तिरंगा व केवीएस नही तो वोट नही की तख्ती लेकर रैली के रूप में निकले। रैली कस्बे के मेला का चौराहा, सराय, गोल सर्किल होते हुए गांधी पार्क पहुंची। रैली में देशभक्ति गीतों से राजगढ़ कस्बा गुंजायमान हो गया। रैली में भगत सिंह, इंकलाब जिंदाबाद व केवीएस को राजगढ़ में ही स्थापित करने के नारे लगाए गए। रैली के दौरान ज्योतिबा राव फुले, पण्डित भवानी सहाय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली समापन के बाद गांधी पार्क में सभा को मुकेश जैमन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा राजगढ़ के लिए जो सौतेला व्यवहार...

वाह उत्तर प्रदेश के नुमाइंदों* कांवड रास्ते के डायवर्जन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की वाहन चालकों से सरेआम सुविधाशुल्क की लूट खसोट।

Image
https://youtu.be/3NVaOJpPYKA?si=mrW1rm18RePi5sid *वाह उत्तर प्रदेश के नुमाइंदों* कांवड रास्ते के डायवर्जन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की वाहन चालकों से सरेआम सुविधाशुल्क की लूट खसोट।  अलवर  उत्तर प्रदेश मे भाजपा सरकार होने के साथ मुख्य मंत्री योगी के होने के बावजूद कांवड रास्ते के डायवर्जन के बहाने वाहन चालकों से सुविधाशुल्क वसूल करने के मामले सामने आए हैं। इस प्रकार के नजारे रात्रि को पूरे उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों और उन्हें जोडने वाले सड़क मार्गों पर सरे आम देखें जा सकतें हैं।इस सम्बंध मे कुछ स्थानों पर बसों, ट्रकों के वाहन चालकों द्वारा वीडियोज, फोटो बनाने पर वाहन समेत बंद करने की धमकी देते हुए डिलीट करा दी गई और अधिकांश चैक पोस्टों, होटलों के आसपास और चौराहों और मुख्य सड़क मार्गों पर सरेआम देखा जा सकता है। एक वाहन बस चालक ने डरते हुए वीडियोज, फोटो उपलब्ध कराते हुए मुख्य राजमार्गों और चौराहों की उच्च स्तरीय टीम द्वारा जांच कर इस प्रकार परेशान कर अवैध रूप से वसूली करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने की मांग की है।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद राधाकिशनपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए आई प्रसादी को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Image
https://youtu.be/5HjACgqIKlQ?si=nfZNJqJCyfNsZTii पीपलू (टोंक) में बच्चों की प्रसादी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद राधाकिशनपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए आई प्रसादी को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बगड़वा की ओर से बच्चों के लिए 10 किलो बूंदी भेजी गई थी, लेकिन स्कूल पहुंचने पर उसमें सिर्फ 2 किलो बूंदी ही पाई गई। इस बात को लेकर मौके पर हंगामा हो गया और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले की सूचना पंचायत प्रशासन को देने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद प्रसादी वापस पंचायत भिजवा दी गई। बाद में प्रसादी दोबारा स्कूल भेजी गई, लेकिन ग्रामीणों ने फिर आपत्ति जताई और संबंधित वार्ड सदस्य पर अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज के आरोप भी लगाए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पूर्ण बैरवा सहित कई ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर 10 किलो बूंदी आवंटित की गई थी, तो स्कूल तक पहुंचते-पहुंचते व...

जयपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Image
जयपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार जयपुर। जयपुर दक्षिण के शिवदासपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में जयपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में चोरी की गई मोटरसाइकिल के अलावा अन्य पांच चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे के आदी हैं और नशे के लिए पैसों की जरूरत पूरी करने के उद्देश्य से वाहन चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से गांवों में ले जाकर सस्ते दामों पर बेचने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार 9 अगस्त 2026 को एक पीजी के बाहर से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर मुख्य आरोपी रामकेश गुर्जर उर्फ नानू और उसके साथी लोजराज को गिरफ्तार ...

POCSO एक्ट के 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को बरेली से गिरफ्तार

Image
POCSO एक्ट के 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को बरेली से गिरफ्तार जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने POCSO एक्ट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद जयपुर से फरार हो गया था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा IPS के अनुसार कोतवाली थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 186/2026 में आरोपी के खिलाफ धारा 5G/6 POCSO एक्ट एवं 70(2), 308(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-द्वितीय बजरंग सिंह शेखावत RPS के निर्देशन तथा संबंधित ACP अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भूरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों की पहचान की। इसके बाद टीम को उत्तर प्रदेश के बरेली भेजा गया, जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए दालिश पुत्र मोहम्मद आबिद, उम्र 20 वर्ष, निवासी जादुपुर, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली, हाल निवासी टां...