केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खुलने के लिए निकाली विशाल तिरंगा रैली, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर लगाये आरोप, भाजपा को आगामी चुनावों में वोट नही देने को लेकर दिलाया संकल्प।

केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खुलने के लिए निकाली विशाल तिरंगा रैली, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर लगाये आरोप, भाजपा को आगामी चुनावों में वोट नही देने को लेकर दिलाया संकल्प।





राजगढ़ (अलवर)।
राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के लिए स्वीकृत केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में ही खोले जाने की मांग को लेकर राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले विशाल तिरंगा रैली राष्ट्रीय गान के साथ कस्बे के रेलवे स्टेशन से शुरू हुई। जहां सैकड़ो महिला-पुरुष व युवक हाथों में तिरंगा व केवीएस नही तो वोट नही की तख्ती लेकर रैली के रूप में निकले। रैली कस्बे के मेला का चौराहा, सराय, गोल सर्किल होते हुए गांधी पार्क पहुंची। रैली में देशभक्ति गीतों से राजगढ़ कस्बा गुंजायमान हो गया। रैली में भगत सिंह, इंकलाब जिंदाबाद व केवीएस को राजगढ़ में ही स्थापित करने के नारे लगाए गए। रैली के दौरान ज्योतिबा राव फुले, पण्डित भवानी सहाय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली समापन के बाद गांधी पार्क में सभा को मुकेश जैमन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा राजगढ़ के लिए जो सौतेला व्यवहार है वो सहन नही किया जाएगा। जबकि तमाम नियमो व कानून के विरुद्ध करनपुरा के रेलवे स्टेशन को कैंसिल होने से रुकवाया है। अगर राजगढ़ उपखंड में केवीएस के लिए जमीन नही है तो इसे कही ले जाओ लेकिन ये इल्जाम मत लगाओ राजगढ़ में भूमि नही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपको कसम है भारत के संविधान की संसद में खड़े होकर कहना की मेरी इच्छा थी केवीएस को दलालपुरा में बनाने की और संविधान को ठोकर मारकर दलालपुरा में केवीएस बनवाया है। उन्होंने सभी लोगो को तिरंगे वव अखण्ड ब्रह्मांड के पांचों तत्वों को लेकर संकल्प दिलवाया की राजगढ़ का केवीएस राजगढ़ के लिए आवंटित नही होगा तब तक भाजपा को वोट नही देंगे। राजगढ़ आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने बताया कि 2021 में केंद्रीय विधालय स्वीकृत हुआ था। उस केंद्रीय विद्यालय को गलत तरीके से जमीनों का अभाव बताकर रैणी उपखण्ड के दलालपुरा में ले जाया जा रहा है। पिछले दस महीने से राजगढ़ उपखण्ड की जनता राजगढ़ आवाज मंच के नाम से सँगठन बनाकर इस अन्याय का विरोध कर रही है। शासन प्रशासन के लोगो से हर तरीके से मांग कर रहे है की नियम विरुद्ध तरीके से राजगढ़ उपखंड के केवीएस को अन्य जगह नही ले जाये। इसको लेकर माननीय उच्च न्यायालय से भी रोक का आदेश प्राप्त किया हुआ है। उन्होंने बताया की जब 80वाँ स्वतन्त्रता दिवस मना रहा है तो राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले सैकड़ो महिला-पुरुष व युवाओ ने विशाल तिरंगा रैली निकालकर यह सन्देश दिया है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान की स्थापना 1950 में की थी। उसका उल्लंघन नही करने देंगे और जब तक केंद्रीय विधालय शासन के लोग राजगढ़ उपखण्ड को नही देंगे। तिरंगे को साक्षी मानकर संकल्प दिलवाया है कि भाजपा को वोट नही देंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप संसद भवन में बैठकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान का सरासर उलंघन कर रहे है। बिल्कुल गलत तरीके से राजगढ़ उपखंड में जमीनों का अभाव बताकर जोकि गलत है। उन्होंने राजगढ़ की जनता की ओर से आगाह किया है कि संसद में बैठते है। आपका काम कानून बनाना है कानून तोड़िये मत। राजगढ़ के केवीएस को राजगढ़ को दीजिये अन्यथा आने वाले चुनावों में राजगढ़ की जनता अपने वोट की ताकत से सबक सिखाएगी। उसके बाद भी केंद्रीय विद्यालय का हक नही छोड़ेंगे। इस अधिकार की रक्षा के लिए बलिदान देना पड़ा तो बलिदान देंगे और इस लड़ाई को संसद तक ले जाना पड़ा तो संसद तक ले जायेगे।
बाइट-मुकेश जैमन, संयोजक, राजगढ़ आवाज मंच

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19