POCSO एक्ट के 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को बरेली से गिरफ्तार
POCSO एक्ट के 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को बरेली से गिरफ्तार
जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने POCSO एक्ट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद जयपुर से फरार हो गया था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा IPS के अनुसार कोतवाली थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 186/2026 में आरोपी के खिलाफ धारा 5G/6 POCSO एक्ट एवं 70(2), 308(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-द्वितीय बजरंग सिंह शेखावत RPS के निर्देशन तथा संबंधित ACP अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भूरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों की पहचान की। इसके बाद टीम को उत्तर प्रदेश के बरेली भेजा गया, जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए दालिश पुत्र मोहम्मद आबिद, उम्र 20 वर्ष, निवासी जादुपुर, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली, हाल निवासी टांडा सदात, थाना नवाबगंज, जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश में कांस्टेबल दीपक कुमार नं. 9008 और कांस्टेबल रामकेश नं. 9398 की विशेष भूमिका रही।


Comments
Post a Comment