15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद राधाकिशनपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए आई प्रसादी को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
https://youtu.be/5HjACgqIKlQ?si=nfZNJqJCyfNsZTii
पीपलू (टोंक) में बच्चों की प्रसादी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
पीपलू (टोंक) में बच्चों की प्रसादी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद राधाकिशनपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए आई प्रसादी को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बगड़वा की ओर से बच्चों के लिए 10 किलो बूंदी भेजी गई थी, लेकिन स्कूल पहुंचने पर उसमें सिर्फ 2 किलो बूंदी ही पाई गई।
इस बात को लेकर मौके पर हंगामा हो गया और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मामले की सूचना पंचायत प्रशासन को देने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद प्रसादी वापस पंचायत भिजवा दी गई।
बाद में प्रसादी दोबारा स्कूल भेजी गई, लेकिन ग्रामीणों ने फिर आपत्ति जताई और संबंधित वार्ड सदस्य पर अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज के आरोप भी लगाए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक पूर्ण बैरवा सहित कई ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर 10 किलो बूंदी आवंटित की गई थी, तो स्कूल तक पहुंचते-पहुंचते वह सिर्फ 2 किलो कैसे रह गई?
फिलहाल मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
#Peepalu #TonkNews #RajasthanNews #SchoolNews #BreakingNews #IndependenceDay #DeshKaDarpanNews

Comments
Post a Comment